फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Khula Khel Farrukhabadi: Recovery of five thousand five thousand for issuing password to the princes

खुला खेल फर्रूखाबादी: प्रधानों को पासवर्ड जारी करने के लिए पांच-पांच हजार की वसूली 

Thu, 10 Jun 2021 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Jun 2021 07:36 PM IST
सार

  • ब्लाक से जिले तक हो रहा खेल, अभी तक सिर्फ 26 प्रधानों का खुला खाता 

विज्ञापन
Khula Khel Farrukhabadi: Recovery of five thousand five thousand for issuing password to the princes
भ्रष्टाचार - फोटो : un hindi samachar

विस्तार

जिले के प्रधानों को खाता संचालन के लिए डोंगल का रजिस्ट्रेशन कराने और पासवर्ड जारी करने के लिए पांच-पांच हजार रूपये की वसूली हो रही है। ब्लाक से डीपीआरओ कार्यालय तक हो रही वसूली रोकने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है। कर्मचारियों की जेब नहीं भरने वाले प्रधानों को पासवर्ड देने के लिए परेशान किया जा रहा है।जिले में 702 ग्राम पंचायतों के संगठित होने के बाद खाता खुलने की कार्रवाई ब्लाक के माध्यम से प्रारंभ हुई है।

विज्ञापन


आनलाइन भुगतान होने से प्रधानों की डिजिटल सिग्नेचर का रजिस्ट्रेशन डीपीआरओ कार्यालय में करके पासवर्ड दिया जाता है। इन दिनों डीपीआरओ की तबियत खराब चल रही है। इससे विभागीय कर्मचारी मनमानी पर उतर आए हैं। आलम यह है कि डिजिटल सिग्नेचर का रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड के लिए पांच-पांच हजार रूपये की मांग हो रही है। जो प्रधान नहीं दे रहे हैं, उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिले के 17 ब्लाकों के सिर्फ 26 प्रधानों का ही खाता आनलाइन शो कर रहा है।
विज्ञापन


अधिकांश ब्लाकों में एडीओ पंचायत के माध्यम से और आसपास  के ब्लाकों में सीधे कर्मचारी वसूली कर रहे हैं। प्रभारी डीपीआरओ और सदर के एडीओ पंचायत उमेश व्दिवेदी जब इस बावत बात की गई, तो पहले उन्होंने कहा कि पांच नहीं बल्कि दो हजार लिए जा रहे हैं। बाद में उन्होंने कहा कि यह रूपये डिजिटल सिग्नेचर के लिए हैं। अगर कोई प्रधान बाहर से बनवाकर देता है, तो उसे रूपये देने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सदर एडीओ पंचायत बने प्रभारी डीपीआरओ 

डीपीआरओ के बीमार होने से सीडीओ ने सदर ब्लाक के एडीओ पंचायत उमेश व्दिवेदी को प्रभारी डीपीआरओ नामित किया है। हालांकि उन्हें बैठकों में प्रतिभाग करने और पत्राचार करने का ही अधिकार दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed