{"_id":"5f2470948ebc3e9f691efb79","slug":"keep-up-with-obligations-will-not-tolerate-laxity-commisner-pratapgarh-news-ald2824862161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दायित्वों को निभाएं, शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दायित्वों को निभाएं, शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त: मंडलायुक्त
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते मंडलायुक्त आर रमेश।
- फोटो : PRATAPGARH
शुक्रवार को मंडलायुक्त प्रयागराज आर रमेश कुमार ने संचारी रोग निंत्रण, स्वच्छता, पेयजल आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों को निभाएं। शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने मंडलायुक्त को बताया कि 5 कोविड अस्पतालों में 985 बेड स्थापित हैं। कोविड एल-1 हास्पिटल ट्रामा सेंटर लालगंज में 7 व संत अंथोनी इंटर कालेज में 51 मरीज भर्ती है। सीएमओ द्वारा बताया गया कि 30 जुलाई तक आरटीपीसीआर के अंतर्गत 17265 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें 13595 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 3670 सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी को डोर-टू-डोर सर्वे व अधिक से अधिक लोगों की सैंपलिंग कर जांच कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 54158 हैंडपंप अधिष्ठापित हैं, जिसमें 52089 क्रियाशील हैं। 2069 हैंडपंपों की मरम्मत एवं रिबोर का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त को बताया गया कि एपीडेमिक एक्ट के अंतर्गत अब तक 550 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमे पंजीकृत हुए हैं। अभियान के दौरान अब तक सार्वजनिक स्थानों पर मॉस्क, गमछा, रुमाल, दुपट्टा का प्रयोग न करने वाले 12802 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 1331750 रुपये के अर्थदंड की वसूली की गई है। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19, संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता एवं पेयजल आदि के संबंध में जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपा गया है उसका अनुपालन करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता न बरती जाए। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।
घर पर ही मनाएं बकरीद: डीएम
जिला मजिस्ट्रेट डा.रुपेश कुमार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं द्वारा बकरीद का त्यौहार घर में ही मनाने, सामूहिक रूप से नमाज अदा न किए जाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। पुलिस द्वारा वाहनों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए तथा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर एवं व्हाट्सएप आदि पर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी, मजिस्ट्रेट, थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लें तथा घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण करें। ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी की जाए। गोवध जैसी घटनाओं तथा गोवंश के अवैध परिवहन पर पूर्ण प्रभावी नियंत्रण करने के लिये आवश्यक उपाय किए जाएं।
35 बूथ अध्यक्षों की तैनाती
आम आदमी पार्टी के पट्टी विधानसीा के प्रभारी हरिश्चंद्र यादव के नेतृत्व में बाबूरामनाथ कांवेंट स्कूल विनयका में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान 35 बूथ अध्यक्षों की तैनाती की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, विद्याशंकर विश्वकर्मा, देवीदीन वैभव, विजय शंकर, हरीशचंद्र, यूके पांडेय, दयाराम वर्मा, अच्छेलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं पर लगातार हमले से आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
अधिवक्ताओं पर लगातार हमले को लेकर आक्रोशित रानीगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार श्रद्धा पांडेय को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र मिश्र, सुरेश तिवारी, उमाकांत त्रिपाठी, शैलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।