फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   kawariye goes for jalabhishek on the 2nd Monday of Savan

सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने निकला कांवडिय़ों का रेला

Mon, 29 Jul 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
kawariye goes for jalabhishek on the 2nd Monday of Savan
सीताराम धाम में आराम के बाद कांवर उठाने के लिए भोलेनाथ से क्षमा याचना करते कांवरिया। - फोटो : PRATAPGARH
सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने निकला कांवड़ियों का रेला
विज्ञापन

राजमार्ग व संपर्क मांर्गों पर दिनभर लगता रहा जाम, डीजे पर थिरकते रहे कांवड़िए
बोलबम के जयघोष से गूंज उठा वातावरण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पसीना बहाती रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए जिले के पौराणिक शिवालायों की ओर कांवड़ियों का रेला रवाना हुआ। डीजे पर नाचते- गाते, बोलबम का जयकारा लगाते कांवड़ियों का रेला बाबाबेलखरनाथ, बाबाघुइसरनाथ धाम, भयहरणनाथ धाम दिनभर निकलता रहा। राजमार्ग व सडक़ों पर भीषण जाम लगा रहा। यातायात व्यवस्था को बहाल करने में पुलिस पसीना बहाती रही। बोलबम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। रविवार को सडक़ों पर आस्था का रेला दिखा। सावन के दूसरे सोमवार के एक दिन पूर्व रविवार को जिले के पौराणिक शिवालय बाबा बेलखरनाथ धाम, घुइसरनाथ धाम, भयहरणनाथ धाम व हौदेश्वरनाथ धाम को कांवडिय़ों का रेला जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। प्रयागराज से जलभरकर फैजाबाद-प्रयागराज के रास्ते कांवड़ियों का हुजूम सुबह से ही बाबा बेलखरनाथ धाम को निकल रहा था। राजमार्ग पर कांवड़ियों की लंबी कतार लगी रही। भुपियामऊ से लेकर जोगापुर स्थित सीताराम धाम तक जगह-जगह कांवड़ियों ने अपना ठहराव बना रखा था। दोपहर बाद कांवडिय़ों की भीड़ बढ़ने लगी। इससे हाइवे पर रुक-रुक कर जाम लगने लगा। दोपहर दो बजे के बाद हाइवे पर कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा। हाथों में कांवड़ लिए डीजे पर नाचते थिकरते कांवड़ियों की भीड़ शहर पहुंची तो लोग घरों से निकल आए। शिवभक्तों की भीड़ से पूरा हाइवे जाम रहा। इससे भीषण जाम लग गया। वाहनों के मकडजाल से पैदल तक निकलना मुश्किल हो रहा था। देर शाम तक कांवड़ियों की टोली बाबाधाम रवाना होती रही। इसी तरह लखनऊ व वाराणसी राजमार्ग होते हुए कांवडिय़ों की टोली बाबा घुइसरनाथ को रवाना हुई। लालगंज बाजार में दिनभर बोलबम के नारे गूंजते रहे। भयहरणनाथ, बाबा हौदेश्वरनाथ धाम में भी कांवडिय़ा नाचते-गाते रवाना होते रहे।
जगह-जगह आयोजित हुए भंडारे
भुपियामऊ से लेकर शहर तक कांवड़ियों की सेवा में जगह-जगह भंडारे आयोजित हुए। शहर के बाबागंज, चिलबिला, सीताराम धाम, कुसमी फाटक, भुपियामऊ में भी भंडारे का आयोजन हुआ। इसके अलावा उनके लिए विश्रामास्थल बनाया गया था। जहां कांवडिय़ों ने आराम किया।
विज्ञापन

कांवड़ियों की टोलियों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
कांवड़ियों ने शिवभक्ति के साथ ही देशभक्ति का भी संदेश दिया। अपनी-अपनी टोलियों के साथ देशभक्ति के गीतों पर तिरंगा झंडा लहराते हुए निकले। कांवड़ियों की भीड़ में बोलबम के जयकारे के साथ भारत माता के जयकारे गूंज रहे थे। इससे देशभक्ति का माहौल भी बना रहा।

रविवार को सुबह प्रयागराज से गंगा जल लेकर चौक पहुंचे बाबा बेलखरनाथधाम जा रहे कांवरिये।

रविवार को सुबह प्रयागराज से गंगा जल लेकर चौक पहुंचे बाबा बेलखरनाथधाम जा रहे कांवरिये।- फोटो : PRATAPGARH

बाबा घुइसरनाथ धाम में सावन के दुसरे सोमवार को जल चढ़ाने को पहुंचे कांवरिये।

बाबा घुइसरनाथ धाम में सावन के दुसरे सोमवार को जल चढ़ाने को पहुंचे कांवरिये।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed