फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   kavi sammelan

मां के पांवों के नीचे जन्नत रहती है...

Sun, 07 Dec 2014 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
kavi sammelan
लालगंज। अझारा स्थित भागवतदत्त बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार की रात नामचीन कवियों व  शायरों ने कवि सम्मेलन और मुशायरे के जरिए समा बांधा। इससे मंच के साथ क्षेत्र में कौमी एकता की झलक मिली। हसन काजमी के गीतों की पंक्तियां,  नीले गगन पर सुनते तो हैं कुदरत रहती है, लेकिन मां के पांवों के नीचे जन्नत रहती है, ने श्रोताआें के मन को छू लिया।
विज्ञापन


नासिर जौनपुरी का कलाम,  कविता तुम छुपा लो मुझे जमाने से, को भी खूब वाहवाही मिली। बुजुर्ग शायर महेंद्र अश्क ने शायरी को संजीदगी देते हुए, कभी मुहफेर कर गुजरा नहीं हूं, मैं जैसा भी हूं तुझ जैसा नही हूं, सुनाया। शाइस्ता सना की पंक्तियों पर श्रोता झूमते नजर आए। उन्होंने, हर शजर से हवा नहीं मिलती, हर किसी में वफा नहीं मिलती, पर  खूब तालियां बजीं। मशहूर गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना के गीत, रेत पर नाम लिखने से क्या फायदा सुनाया।
विज्ञापन


 डॉ. नसीम निकहत की कविता, हमारे चेहरों के दागों के तंज कसते हो, हमारे पास भी आइना है दिखाऊं क्या, खूब पंसद की गई। उस्मान मीनाई की गजल, नई जबान से बाजू निकाल लेता है, वो प्याज काट के आंसू निकाल लेता है, सबा बलरामपुरी की गजल, तुझसे मिलकर मुझे हुआ महसूस, पत्थरों के दिल भी धड़कते हैं, को भी श्रोताओं ने खूब सराहा। सविता असीम ने मोहब्बत हूं अहले दिल के लिए, और दुनिया की हर जुबान में हूं सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे कुंवर बेचैन के प्यार भरे गीतों ने भी श्रोताओं को प्रभावित किया। उनकी कविता, दिल पर मुश्किलें हैं बहुत, दिल की कहानी लिखना, को खूब पंसद किया गया। इससे पहले पपलू लखनवी, डॉ. प्रवीण शुक्ल, असर अली ने भी अपनी रचनाओं श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कवि सम्मेलन का संचालन वासीफ फारूकी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक रमेशचंद्र मिश्र ने साहित्यकारों का स्वागत किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed