{"_id":"66621c6374282f2d830deba6","slug":"kaushambi-mp-pushpendra-saroj-reached-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-118383-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: राजा भैया से मिलने बेंती पहुंचे कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: राजा भैया से मिलने बेंती पहुंचे कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज
Fri, 07 Jun 2024 02:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:36 PM IST
सार
पुष्पेंद्र सरोज के बेंती कोठी पहुंचकर मुलाकात करने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में छाई रही। राजा भैया के समर्थकों ने इसे औपचारिक मुलाकात बताया। देर शाम मुलाकात कर पुष्पेंद्र सरोज कौशाम्बी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
कौशाम्बी से सांसद निर्वाचित होने के बाद राजाभैया से मिलने कुंडा पहुंचे पुष्पेंद्र सरोज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कौशाम्बी सांसद निर्वाचित होने के बाद पुष्पेंद्र सरोज बृहस्पतिवार को कुंडा पहुंचे। बेंती कोठी पहुंचकर उन्होंने राजा भैया से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान राजा भैया कोठी के भीतर कार्यकर्ताओं के संग मौजूद रहे। पुष्पेंद्र सरोज कोठी में राजा भैया के संग घंटों चर्चा की।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र सरोज के बेंती कोठी पहुंचकर मुलाकात करने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में छाई रही। राजा भैया के समर्थकों ने इसे औपचारिक मुलाकात बताया। देर शाम मुलाकात कर पुष्पेंद्र सरोज कौशाम्बी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष के पति कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, पूर्व प्रमुख हितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन