{"_id":"6519916df21cd471560df446","slug":"katra-gulab-singh-became-the-winner-by-defeating-prayagraj-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-5205-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रयागराज को हराकर कटरा गुलाब सिंह बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रयागराज को हराकर कटरा गुलाब सिंह बना विजेता
Sun, 01 Oct 2023 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 01 Oct 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले प्रतापगढ़ के खिलाड़ी। बीएसए सेल
प्रयागराज स्थित अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में यूपीएस कटरा गुलाब सिंह ने कौशाम्बी टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जहां बालक और बालिका वर्ग की टीमों का मुकाबला प्रयागराज से हुआ। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कटरा गुलाब सिंह ने जीत हासिल की। फाइनल प्रतियोगिता जीतने पर टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। जो 17 अक्तूबर को बरेली में आयोजित होगी।
मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक आर्यन विश्वकर्मा ने विजेता और उपविजेता टीम को जीत की बधाई दी। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। जीत के बाद लौटी टीम का धूमधाम से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीएसए भूपेंद्र सिंह, डीआईओएस सरदार सिंह, मो. फरहीम, मनोज कुमार, रोशन लाल, रामकुमार सिंह, मंजू सिंह, सुशील सिंह, सुरेश कुमार सिंह, दिनेश चंद्र पांडेय, कौशलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद