फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kashi cancelled, Punjab mail arrived late by two and a half hours

Pratapgarh News: काशी निरस्त, ढाई घंटे की देरी से आई पंजाब मेल

Sat, 06 Jan 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 06 Jan 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Kashi cancelled, Punjab mail arrived late by two and a half hours
वाराणसी से नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। पंजाबमेल ढाई घंटे की देरी से आई। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। 211 यात्रियों ने अपना यात्रा स्थगित कर टिकट निरस्त कराया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। शुक्रवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को रेलवे कंट्रोल ने निरस्त कर दिया है। जबकि अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल ढाई घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

दिल्ली से चलकर मां बेल्हा देवी जंक्शन आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। लखनऊ-प्रयागराज पीआरएल पैसेजर तीन घंटे की देरी से आई। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन







अयोध्या के लिए चलेंगी 20 स्पेशल बसें


प्रतापगढ़। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राम भक्तों को अयोध्या पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने 20 स्पेशल बसों के संचालन का फैसला लिया है। जिससे राम भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रोडवेज एआरएम अरविंद मिश्र ने बताया कि राम लाला के प्राण प्रतिष्ठा में राम भक्तों को अयोध्या जाने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। राम भक्तों के लिए 20 स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती हैं। इन बसों का संचालन राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी किया जाएगा। जिससे अयोध्या दर्शन करने जाने वाले राम भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed