फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kanwar Yatra will be postponed, Covid rules will be followed on Eid-ul-Adha

नहीं निकलेगी कांवड यात्रा, ईदगाह में नमाज पर भी कोविड नियमों के तहत

Sun, 18 Jul 2021 07:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra will be postponed, Covid rules will be followed on Eid-ul-Adha
आगामी त्यौहारों को लेकर रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने सभी को शासन के आदेश के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा इस बार भी स्थगित रहेगी। ईद उल अजहा पर कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी (तीसरी लहर ) को देखते हुए कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। शासन के निर्देश के क्रम में शिवालयों में जलाभिषेक होगा। ईद उल अजहा पर भी कोरोना महामारी की गाइडलाइन का पालन होगा। इस दौरान सभी धर्मों के लोगों से एसपी ने अपेक्षा करते हुए कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए आपसी समन्वय-सहयोग, सौहार्द व शांति के साथ आगामी त्योहारों को मनाए।
विज्ञापन

इस मौके पर रूरल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने अपना सुझाव देते हुए कहा कि जिले के शिवालयों में विशेष पर्वों पर बच्चों की सुरक्षा के लिए विभागीय बाल संरक्षण अधिकारी की थानों से रोस्टरवार तैनाती की मांग की। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा, पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सीआरओ इंद्रभूषण, हिमायत उल्ला बन्ने मियां, असलम, अनिल त्रिपाठी, हजरत मौलाना रहमानी मियां ने भी अपना सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed