फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kanungo suspended for giving wrong report, notice to AE

गलत रिपोर्ट देने पर कानूनगो निलंबित, एई को नोटिस

Sun, 05 Sep 2021 06:30 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 05 Sep 2021 06:30 PM IST
सार

शनिवार को रानीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त संजय गोयल ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।

विज्ञापन
Kanungo suspended for giving wrong report, notice to AE
रानीगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते नोडल अधिकारी संजय गोयल। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

मंडलायुक्त प्रयागराज ने गलत रिपोर्ट देने पर रानीगंज तहसील के कानूनगो हरिकेश कुमार मौर्य को निलंबित कर दिया। जबकि संपूर्ण समाधान दिवस से गायब रहे एई पुष्पराज सिंह को नोटिस थमाया है। जिले के नोडल अधिकारी संजय गोयल ने कहा कि जो कर्मचारी गलत रिपोर्ट भेजकर अफसरों को गुमराह कर रहे हैं, उनके खिलाफ तुरंत निलंबन की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


शनिवार को रानीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त संजय गोयल ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में जो आख्या अधीनस्थ अधिकारियों से प्राप्त होती है, उसका परीक्षण जनपदस्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से करें।
विज्ञापन


मंडलायुक्त के समक्ष रानीगंज तहसील के शाहपुर निवासी दिलीप कुमार ने शिकायत की कि ग्राम शाहपुर गाटा संख्या 430,1646 राजस्व अभिलेखों में खेल के मैदान के रूप में अंकित है। इस भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। कानूनगो हरिकेश कुमार मौर्य ने इस मामले में गलत रिपोर्ट लगा दी थी। मंडलायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए डीेएम को कानूनगो को निलंबित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता पुष्पराज सिंह के संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्वाह्न 11 बजे तक उपस्थित नहीं होने पर मंडलायुक्त ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने सरकारी जमीनों और तालाबों पर कब्जा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 236 शिकायतें आईं। जिनमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें 65 शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग से 119, विकास विभाग से 25, शिक्षा से 01, स्वास्थ्य से 01 एवं 25 अन्य विभागों से संबंधित थीं। इस मौके पर डीएम, एसपी के साथ ही सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उठाएं ठोस कदम: मंडलायुक्त
मंडलायुक्त संजय गोयल ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि आंकड़ेबाजी छोड़कर धरातल पर कार्य करें। उन्होंने डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है। जिला पंचायत सभाकक्ष में शनिवार को उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार, कोविड संवेदीकरण, ज्वर पीड़ित व्यक्तियों तथा क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कोविड टीकाकरण की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के चिह्निकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने 7 से 16 सितंबर तक संचालित होने वाले विशेष अभियान में माइक्रोप्लान दो दिन में बनाने को कहा है। बैठक में संयुक्त आयुक्त मनोज वर्मा, डीेएम डा. नितिन बंसल, सीडीओ प्रभाष कुमार, एडीएम शत्रोहन वैश्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


आज से मिलेगा मुफ्त राशन
जिला पूर्ति अधिकारी रीना कुमारी ने बताया है कि सितंबर के प्रथम चरण में कार्डधारकों को दिनांक रविवार से 15 सितंबर के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण कोटेदार करेंगे। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक प्रति यूनिट 05 किग्रा खाद्यान्न (03 किग्रा गेहूं व 02 किग्रा चावल) नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed