फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kanha born in the midst of midnight conch shell, chanting, Vedic chants

आधी रात शंखनाद, लगे जयकारे, वैदिक मंत्रों के बीच जन्मे कन्हाई

Mon, 30 Aug 2021 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kanha born in the midst of midnight conch shell, chanting, Vedic chants
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोपाल मंदिर में राधाकृष्ण का हुआ श्रृंगार। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
जिले भर में सोमवार की रात में कान्हा का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्म के साथ बधाई गीत नंद के घर आनंद भयो, जै कन्हैया लाल की, जय श्रीकृष्णा के जयकारे गूंजने लगे। मंदिरों और घरों में घंटे-घड़ियाल के बीच रातभर भजन-कीर्तन का दौर चला। प्राकट्य उत्सव पर जगह-जगह झांकियां भी सजाई गईं। शहर से गांव तक भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाने के लिए लोगों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। जगह-जगह मंदिरों एवं घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गईं। झांकियां सजाने के लिए लोग बाजारों में दिनभर खरीदारी करने में जुटे रहे। घरों में लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के पकवान बनाने में जुटी रहीं। लोगों ने व्रत भी रखा। शाम होते ही आस्था की रोशनी से मंदिर व झांकियां जगमग हो उठीं। पूजन थाल में गोपाल को भोग लगाने के लिए मेवा, फल व पूजन सामग्रियां रखकर लोगों ने मंत्रों का जाप शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शहर के आंबेडकर चौराहा, बाबागंज, विवेकनगर, जोगापुर, सहोदरपुर, अष्टभुजानगर, मीराभवन, दहिलामऊ में घर-घर कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर उल्लास का माहौल रहा। घरों और मंदिरों में झांकियां सजाई गई। रात के 12 बजते ही पूरा वातावरण नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तिमय गीतों पर महिलाएं कान्हा की भक्ति में थिरकती रहीं। रातभर भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भव्य आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया। रानीगंज बाजार स्थित शिवशक्ति संकट मोचन हनुमान मंदिर, बरहदा स्थित रामजानकी धाम, मां बाराही देवी धाम में देर रात तक कार्यक्रम का दौर चला। पुजारी त्रिभुवन सिंह ने प्रसाद वितरण किया गया।

20 रुपये में मिला एक खीरा, दिनभर रही डिमांड
जन्माष्टमी के पर्व पर खीरे की खूब डिमांड रही। दुकानदारों ने अधिक डिमांड देख प्रति किलो के बजाए 20 रुपये में एक खीरा बेचा। बाजारों में देर शाम तक खरीदारी होती रही।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पुलिस लाइन स्थित मंदिर को विद्युत झालरों से सजाया गया। संवाद

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पुलिस लाइन स्थित मंदिर को विद्युत झालरों से सजाया गया। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

बाबागंज हनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी झांकी। संवाद

बाबागंज हनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी झांकी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed