{"_id":"587930f74f1c1b7c58baaa25","slug":"kamal-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल मेले में गिनाई गई मोदी सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल मेले में गिनाई गई मोदी सरकार की उपलब्धियां
अमर उजाला ब्यूूूराो प्रतापगढ़
Updated Sat, 14 Jan 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
न्यूज
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नोटबंदी से त्रस्त जनता के दिलों पर बीजेपी का मरहम लगाना कहें या फिर यूपी में चुनाव की तैयारी। शहर के तिलक कॉलेज के मैदान में शुक्रवार से तीन दिन के लिए शुरू भाजपा के कमल मेला में आम जनता के लिये फ्री कूपन व्यवस्था को देखकर तो यही लगता है। मेले में चाय, पॉपकार्न, जादू, कठपुतली के अलावा गेम व बच्चों के झूले व महिलाओं के लिये मेंहदी के स्टाल आकर्षक के केंद्र बने हुए हैं। इन स्टालों पर भीड़ लगी रही।
मेले के माध्यम से पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। इसके लिये मेले में आये लोगों को मंच पर बुलाकर उनको माइक देकर उनसे मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में पूछा गया। मेेले का उद्घाटन करने के बाद बीजेपी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि प्रदेश में सुशासन के लिये भाजपा की सरकार बनानी होगी। सभी लोग मेले में आकर आनंद लें। उन्होंने मेले के सफल आयोजन की कामना की। कहा कि लोग कमल मेले में आये और भाजपा के विचारों से जुड़ें। बीजेपी यूपी में बदलाव लाना चाहती है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने महामंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनको सम्मानित किया।
नगर अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मेले का आयोजन 13 से 15 जनवरी के बीच किया गया है। दिन में 11 बजे से शाम 8 बजे तक मेला चलेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री अजय पांडेय, श्याम सुंदर टाऊ, अजय सिंह, अवधेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य धीरज ओझा, प्रमोद मौर्या,संगम लाल गुप्ता, अरविंद शुक्ला समेत कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कमल के मेले में खासकर बच्चों और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया। बुढ़िया के बाल, बंदूक से गुब्बारे फोडना, रिंग प्रतियोगिता के अलावा मिक्की माउस और हवाई जहाज सरीखे बने झूले का आनंद लिया। वहीं महिलाओं और छात्राओं की भीड़ मेंहदी वाले स्टाल पर लगी रही। यहां पर बीजेपी के नाम और कमल के निशान वाली मेंहदी लगाई जा रही थी।