फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kallu Don, the prize killer of furniture businessman

Pratapgarh News: फर्नीचर कारोबारी का इनामी हत्यारोपी कल्लू डॉन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Kallu Don, the prize killer of furniture businessman
बाईपास रोड रायपुर में 21 मार्च की सुबह फर्नीचर कारोबारी मो. नईम की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी कल्लू डॉन उर्फ स्वप्नदीप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे कल्लू पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। मामले में छठे आरोपी आकाश उर्फ बाबा की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाल आलोक सिंह व स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव की टीम घटना के बाद से ही हत्या के मुख्य आरोपी अंदेवरी निवासी कल्लू डॉन उर्फ स्वप्नदीप यादव व कंधई के तरदहा के रहने वाले आकाश गुप्ता की तलाश में लगी थी। कई जिलों में खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस दौरान होली पर पर कल्लू ने अपने एक करीबी से बातचीत की। इसके बाद उसके फोन को ट्रैक कर पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को बीबीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है। कोतवाल आलोक सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे समेत चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। फरार छठवें आरोपी आकाश की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



फायर मिस होने पर मृतक के बेटे ने कल्लू को दी थी गालियां
फर्नीचर कारोबारी नईम उसके परिवार के लोगों ने सपने में नहीं सोचा था कि जिस बेटे को लाड़ प्यार से पाल रहे हैं। वही उस परिवार के लिए कलंक साबित होगा। घटना के मुख्य आरोपी कल्लू को नईम की हत्या के लिए नाबालिग बेटे ने छह लाख की सुपारी दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस समय बाईपास रोड पर नईम को कल्लू डॉन व उसके साथी आकाश व पीयूष ने रोका। उस समय बाइक पर उसका बेटा भी बैठा था। कल्लू ने पिस्टल से दो फायर किया लेकिन दोनों गोली मिस हो गई। इसके बाद आरोपी बेटे ने कल्लू को गालियां भी दीं। इसके बाद बारह बोर के असलहे से चली गोली नईम के सीने को पार कर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को शक न हो इसलिए बदमाशों से भिड़ने की खुद बनाई थी कहानी
फर्नीचर कारोबारी नईम की हत्या के लिए छह लाख रुपये की सुपारी देने वाले नाबालिग बेटे ने किसी को उस पर शक न हो इसलिए घटना को नाटकीय अंदाज में पेश किया। उसने बताया था कि वह अब्बू को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गया था। लेकिन बदमाशों ने उसे धमकाकर किनारे खड़ा कर दिया था। इसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ, जो बाद में सही साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed