{"_id":"59d7c2854f1c1b65548b60db","slug":"kabaddi-championship-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी के नाम रहा प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी के नाम रहा प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अमेठी जिले के वशी हैदर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बेल्हा के संगम इंटरनेशनल स्कूल को हराकर अपने नाम कर लिया है। जबकि दूसरा मैच आत्रेय अकेडमी ने वाराणसी की टीम को हराकर जीता। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम शंभू कुमार ने दीप जलाकर किया।
शहर के न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल फुलवरिया में 30 जिलों के सीबीएसई के 73 कॉलेजों की 95 टीमें खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। बेल्हा में पहली बार राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को डीएम शंभू कुमार ने किया। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कहा कि विद्यार्थी अनुशासन में रहकर ही आगे बढ़ सकते हैं। न्यू एंजिल्स की बालिकाओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना के साथ ही प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। स्कूल की प्रबंधक डॉ. शाहिदा ने डीएम और अतिथियों का स्वागत किया। अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता में अमेठी जिले के वशी हैदर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बेल्हा के संगम इंटरनेशनल स्कूल टीम को हराकर विजेता का खिताब जीता। अंडर 19 में हुई प्रतियोगिता में आत्रेय अकेडमी के बच्चों ने वाराणसी के लिट्रा पब्लिक स्कूल की टीम को हराकर जीत दर्ज की है। बालिका वर्ग अंडर 17 में हुई प्रतियोगिता में न्यू एंजिल्स की बालिकाओं ने बृजबिहारी सहाय स्कूल की टीम को पराजित किया। जबकि इंटरनेशनल हिंदू स्कूल वाराणसी की बालिकाओं ने बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल इलाहाबाद की टीम को पटखनी दी है। इस मौके पर पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र सिंह, प्रिंसिपल वीके सोनी, श्री किशोर अग्रवाल, रोशनलाल उमरवैश्य, डॉ. विंध्याचल सिंह, डॉ. ओझा आदि मौजूद रहे। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 73 स्कूलों की 95 टीमों के प्रतिभाग करने के कारण तीन दिनों तक मुकाबले दिन के साथ ही रात में भी आयोजित किए जाएंगे।