फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Junior engineers staged a protest by wearing black bands

Pratapgarh News: काली पट्टी बांधकर अवर अभियंताओं ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Junior engineers staged a protest by wearing black bands
सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के तत्वावधान में अवर अभियंताओं ने मांगों को लेकर बांह पर काला फीता बांधकर विरोध जताया। सिंचाई विभाग के अवर अभियंताओं ने सांकेतिक विरोध जताते हुए कार्य किया। अवर अभियंताओं ने मांगपत्र लिखकर सिंचाई मंत्री को भेजा।
विज्ञापन

जिला सचिव रविशंकर सिंह ने बताया कि पदोन्नति, स्थायीकरण, ज्येष्ठता निर्धारण, पूर्व विभाग की सेवाएं जोड़ने, विकलांगता दर्ज कराने, चरित्र पंजिकाएं पूर्ण करने संबंधी मांग निस्तारित नहीं किया जा रहा है। मंशा के विपरीत स्थानांतरण की गलत सूची तैयार की जा रही है। स्थानांतरण आदेश को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड भी नहीं किया जा रहा है। मांग पूरी न होने पर संघ के बैनर तले अवर अभियंता 30 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय धरना प्रदर्शन करने के बाद सिंचाई मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन

उसके बाद सात अगस्त को समस्त राजस्व मंडलों धरना और मंडलायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना करने को बाध्य होंगे। अवर अभियंताओं ने अपने मांग पत्र जिलाधिकारी कार्यालय, पीडब्ल्यूडी, कचहरी, मीराभवन, सिविल लाइन, चौक घंटा सहित अन्य स्थानों पर चस्पा किया। इस मौके पर अविनाश श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, जितेश यादव, अभयराज यादव, प्रवीण सिंह, कोमल, अजय तिवारी, अरविंद यादव, अंकुर द्विवेदी, चंद्रभूषण सिंह, अभिषेक सिंह, जितेंद्र पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed