{"_id":"5d812e028ebc3e0181672182","slug":"junior-bar-association-elections-will-be-held-on-october-15-pratapgarh-news-ald255167286","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अक्तूबर को होगा जूनियर बार एसोसिएशन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अक्तूबर को होगा जूनियर बार एसोसिएशन का चुनाव
विज्ञापन
election
जिले के अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन जूनियर बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष के चुनाव में तहसीलों के अधिवक्ताओं को मत देने का अधिकार नहीं दिया गया है, इन लोगों को मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। 30 सितंबर और एक अक्तूबर को प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे, जबकि 15 अक्तूबर को मतदान होगा।
जूनियर बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा होते ही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। मंगलवार को अधिवक्ताओं की बैठक में भूपेंद्र सिंह को चुनाव अधिकारी और देवनारायण शुक्ल, जगत बहादुर सिंह, रघुनाथ खरे, मो. रईस कुरैशी और गणेश नारायण मिश्र को सदस्य बनाया गया है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर और एक अक्तूबर को प्रत्याशी नामांकन करेंगे। दो अक्तूबर को 11 से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और तीन अक्तूबर को 11 से तीन बजे के मध्य नाम वापस लिए जा सकेंगे।
15 अक्तूबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान और 16 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से मतों की गणना होगी। इस वर्ष के चुनाव में दो परिवर्तन किए गए हैं, पहला तो यह कि कुंडा, पट्टी, रानीगंज और लालगंज तहसीलों के अधिवक्ताओं का नाम मतदाता सूची से बाहर किया गया है, दूसरा यह कि मतगणना दूसरे दिन होगी। पूर्व के वर्षो में मतदान के तुरंत बाद मतगणना प्रारंभ हो जाती थी और देरशाम तक परिणाम की घोषणा कर दी जाती थी।