फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jumping from police bike, ran into policeman's bullet during encounter during police investigation

पुलिस की बाइक से कूदकर भाग निकला बदमाश, तलाश के दौरान मुठभेड़ में लगी गोली

Tue, 12 Jan 2021 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jumping from police bike, ran into policeman's bullet during encounter during police investigation
कुंडा पुलिस से मुठभेड़ में घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
पुलिस की पकड़ में आने के बाद भी बदमाश बाइक से कूदकर भाग निकला। खोजबीन के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में भागे बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से तमंचा व लूट लूट की बाइक ,मोबाइल बरामद किया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मनगढ़ गडग़ड़ा निवासी रवीेंद्र कुमार शुक्ला पुत्र मत्स्य गजेंद्र शुक्ला किसी काम से हीरागंज गया था। वह वहां शाम करीब छह बजे लौट रहा था। सलेमपुर ददौरा के पास बाइक पर सवार दो लोगों ने उसके सिर पर तमंचे के बट से वार किया और उसकी मोबाइल लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

उसकी तहरीर पर कुंडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर मनगढ़ चौकी इंचार्ज विधासिन से चकादरअली बाजार की तरफ बढ़े तो ददौरा से कुछ लोग एक बाइक पर सवार दो लोगों को दौड़ा रही थी। इस पर चौकी इंचार्ज ने बाइक सवार एक युवक को पकड़ लिया। इस दौरान बाइक पर बैठा दूसरा युवक कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उसे बिठाकर बाइक आगे बढ़ाई तो उसका साथी दिखा। इस पर चौकी इंचार्ज ने अपने हमराही के साथ उसे भी पकडना चाहा। इस दौरान उनकी बाइक पर बैठा बदमाश भी कूदकर भाग निकला। इधर चौकी इंचार्ज ने कोतवाली में सूचना देकर फोर्स बुलवाई और दोनों के भागने की दिशा की तरफ बढ़े। बसवाही के पास टार्च की रोशनी में दो लोग दिखे और पुलिस होने की जानकारी होते ही फायरिंग करनी शुरू कर दी।
इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक युवक चंदन सरेाज पुत्र राम लखन सरोज निवासी पुरमई सुल्तानपुर को गोली लग गई। उधर एक दूसरा युवक भाग निकला। घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पूछताछ के दौरान उसने बताया कि भागने वाले युवक का नाम दिलीप सरोज पुत्र गामा सरोज निवासी पुरमई है।

वह दोनों बाइक से रवीेंद्र शुक्ला पर हमला करके उनका मोबाइल लूट लिए थे। घटना में प्रयोग की गई बाइक भी उन्होंने कुछ दिन पहले मानिकपुर के सहिजनी से श्यामलाल से छीनी थी। पुलिस ने उनके पास से लूट की बाइक, मोबाइल व तमंचे को बरामद कर लिया। एसआई विनीत उपाध्याय ने तहरीर देकर दोनों पर हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, धोखाधड़ी करके लाभ कमाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। उधर गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed