फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Judicial officers paid obeisance at Belkharnath Dham, planted saplings

Pratapgarh News: न्यायिक अधिकारियों ने बेलखरनाथ धाम में टेका मत्था, किया पौधरोपण

Sun, 27 Aug 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 27 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Judicial officers paid obeisance at Belkharnath Dham, planted saplings
बेलखरनाथ धाम में जलाभिषेक तथा दर्शन पूजन करते एडीजे प्रथम एनपी ओझा।
न्यायिक अधिकारियों ने बेलखरनाथ धाम में टेका मत्था, किया पौधरोपण
विज्ञापन

रखहा। पौराणिक स्थल बेलखरनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से जलाभिषेक, रूद्राभिषेक, ओम नमः शिवाय जाप तथा कथा प्रवचन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। रविवार सुबह एडीजे प्रथम एनपी ओझा एवं एडीजे द्वितीय मोनिका ठाकुर ने भी धाम भोलेनाथ के धाम में मत्था टेका। धाम प्रांगण में नीम, पीपल, बरगद सहित अन्य पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। भक्तों की सुरक्षा में सीओ पट्टी दिलीप सिंह के नेतृत्व में एसओ दिलीपपुर राधेश्याम, उपनिरीक्षक मृत्युंजय आदि मौजूद रहे। इस दौरान एडीजीसी सुरेश सिंह, रवींद्र बहादुर सिंह, राकेश सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, संतोष ओझा, अधिवक्ता पवन मिश्रा बनकटा ,नरेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे। संवाद



-----------------
चेहल्लुम और जन्माष्टमी को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक
रखहा। चेेहल्लुम और जन्माष्टमी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को दिलीपपुर एसओ राधेश्याम की अगुवाई में थाना परिसर में बैठक हुई। जिसमे दोनों धर्म के लोगों से दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने की बात कही गई। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के लगभग 20 ग्राम प्रधान और 15 क्षेत्र पंचायत सदस्य, दो जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed