{"_id":"66f862650b164b9bf3021df6","slug":"jr-suspended-investigation-halted-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-125477-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जेआर निलंबित, जांच की कार्रवाई हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जेआर निलंबित, जांच की कार्रवाई हुई ठप
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल सुरक्षाकर्मी की मौत के मामले की जांच अब ठंडे बस्ते में जाती नजर आ रही है। तीन जेआर को निलंबित करने के तीसरे दिन जांच प्रक्रिया एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी। वहीं पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रानीगंज के रामगढ़ निवासी 48 वर्षीय रविशंकर तिवारी बीते बुधवार की देर रात सड़क हादसे में घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मौजूद जूनियर रेजीडेंट डॉ. सचिन मौर्य, डाॅ. संजय और डाॅ.नीरज ने इलाज किया। आर्थों सर्जन को जेआर ने बुलाया, लेकिन वह रात में अस्पताल न आकर छात्र प्रदूम्न को अपना जूनियर बताते हुए भेजा था। हादसे में घायल रविशंकर की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा काटा। प्राचार्य ने इमरजेंसी में ड्यूटी करने वाले तीनों जेआर को निलंबित कर डाॅ. मनोज खत्री, डॉ. शोमनाथ और डाॅ. एसके पांडेय को जांच सौंप दी। तीसरे दिन भी जांच शुरू नहीं हो सकी। हालांकि प्राचार्य सलिल श्रीवास्तव का दावा है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।