फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Journalist Sulabh Srivastava death case: Priyanka Gandhi, CM Mamata Banerjee, Akhilesh attacked the Yogi government

पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव मौत मामला : प्रियंका गांधी, सीएम ममता बनर्जी, अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला 

Mon, 14 Jun 2021 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Jun 2021 07:35 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की मौत को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। इस घटना के बाद प्रदेश सरकार को घेरते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पूर्व सीएम अखिलेश यादव व आप सांसद संजय सिंह ने भी योगी सरकार पर हमला बोला।

विज्ञापन
Journalist Sulabh Srivastava death case: Priyanka Gandhi, CM Mamata Banerjee, Akhilesh attacked the Yogi government
प्रियंका गांधी - फोटो : self

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की मौत को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। इस घटना के बाद प्रदेश सरकार को घेरते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पूर्व सीएम अखिलेश यादव व आप सांसद संजय सिंह ने भी योगी सरकार पर हमला बोला।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया कि शराब माफिया अलीगढ़ से प्रतापगढ़ तक मौत का तांडव कर रहे हैं, फिर भी प्रदेश सरकार चुप है। पत्रकार सच्चाई उजागर करें, प्रशासन को खतरे के प्रति आगाह करें, सरकार सोई है। क्या जंगलराज को पालने पोसने वाली प्रदेश सरकार के पास पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव के परिजनों के आंसुओं का कोई जवाब है।

विज्ञापन

Journalist Sulabh Srivastava death case: Priyanka Gandhi, CM Mamata Banerjee, Akhilesh attacked the Yogi government
mamta banerjee

वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पत्रकार सुलभ की मौत से हैरत में हैं। आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ खबर चलाने के कारण यूपी में एक पत्रकार की हत्या हो जाती है, जबकि एक दिन पहले सुलभ ने एडीजी को पत्र लिखकर हत्या की आशंका जताई थी। सब सोते रहे। 

दो मासूम बच्चों के सिर से छिना पिता का साया
पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की गृहस्थी बहुत कच्ची थी। बेटी वैष्णवी व बेटे सार्थक से लिपटकर पत्नी रेणुका रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। वह बेटे सार्थक की ओर देखते हुए बार-बार कह रही थी कि अब वह किसके साथ सोएगा। वह अपने पापा के साथ ही सोता था। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया।

सर मैं डरने वाली नहीं हूं, यदि हीलाहवाली हुई तो बदला खुद लूंगी
पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की पत्नी रेणुका ने एडीजी प्रेमप्रकाश, डीएम डा. नितिन बंसल व एसपी आकाश तोमर से कहा कि वह डरने वाली नहीं है। वह सबके सामने नाम बता सकती है। यदि कार्रवाई में हीलाहवाली होती है तो खुद बदला लेगी। पति का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय वह बदहवास होकर पीछे दौड़ पड़ी। महिलाओं ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह हाथ में पत्थर उठाकर दौड़ पड़ी।

Journalist Sulabh Srivastava death case: Priyanka Gandhi, CM Mamata Banerjee, Akhilesh attacked the Yogi government
prayagraj news : पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
एडीजी, एसपी ने देखा घटनास्थल, रात में पहुंची फोरेंसिक टीम
सुखपालनगर स्थित चांद के ईंट-भट्ठे पर सुलभ श्रीवास्तव के साथ हुई घटना की छानबीन करने के लिए सोमवार रको एडीजी प्रेमप्रकाश व एसपी आकाश तोमर मौके पर पहुंचे। रात में ही सीओ सिटी अभय पांडेय घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम लेकर पहुंचे। सभी ने घटना से जुड़े सभी पहलुओ की बारीकी से छानबीन की।

सांसद, एमएलसी व विधायक ने जताया दुख, एक करोड़ की सहायता देने की मांग 
पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में सोमवार को सांसद संगमलाल गुप्ता ने मीडियाकर्मियों को भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर आर्थिक मदद दिलाएंगे। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी, विधायक बाबागंज विनोद सरोज, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, पूर्व विधायक बृजेेश सौरभ ने घर पहुंचकर संवेदना जताई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की। धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय ने घटना की जांच कराते हुए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की। समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने परिवार की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी शोक जताते हुए आर्थिक मदद की मांग की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री से एक करोड़ रुपये सहायता दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed