फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Joint hospital not built, got five crores for equipment

संयुक्त अस्पताल बना नहीं, उपकरण के लिए मिल गए पांच करोड़

Mon, 20 Dec 2021 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Joint hospital not built, got five crores for equipment
बेलखरनाथ ब्लाक के शिवसत गांव में निर्माणाधीन अस्पताल भवन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
जिला और महिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाए जाने से पहले शासन ने सौ बेड के संयुक्त अस्पताल की स्थापना के लिए सीएमओ को आदेश दिया था। शासन के निर्देश पर शिवसत में अस्पताल का फाउंडेशन तैयार हो गया है। इसके बाद से कार्य ठप है। इधर, बगैर अस्पताल का भवन तैयार हुए शासन ने संयुक्त अस्पताल के संचालन के लिए उपकरण खरीद के नाम पर चार करोड़ 97 लाख 62 हजार तीन सौ 16 रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाए जाने से पहले शासन ने पांच करोड़ के बजट से शहर से सटे शिवसत में 100 बेड के संयुक्त अस्पताल के निर्माण की मंजूरी दी थी। 2021 में संयुक्त अस्पताल का संचालन शुरू होना था। हालांकि अभी तक संयुक्त अस्पताल का भवन भी तैैयार नहीं हो सका है। दोमंजिला अस्पताल के लिए अभी तक महज फाउंडेशन तैयार कर पिलर खड़े किए जा रहे हैं। जबकि योगी सरकार ने मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में जिला और महिला अस्पताल की व्यवस्था जिले में नहीं है। संयुक्त अस्पताल का भवन तैयार होने से पहले ही शासन ने स्वास्थ्य विभाग को उपकरण खरीद के नाम पर चार करोड़ 97 लाख का भारी भरकम बजट स्वीकृत कर दिया है। मार्च तक इस बजट से उपकरणों की खरीदारी करनी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि बजट कहां खपाया जाए। अगर उपकरण खरीदे भी जाते हैं तो उन्हें कहां रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्यदायी संस्था का कहना है कि 2022 के अंत तक स्वास्थ्य विभाग को भवन हैंडओवर कर दिया जाएगा। 35 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस भवन के निर्माण के लिए अभी महज पांच करोड़ रुपये ही मिले हैं। जमीन समतल कराने में काफी बजट खर्च हो गया। जेई बीएन यादव ने बताया कि बजट मिल गया है। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। 2021 के अंत तक भवन तैयार कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed