फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Janta Express cancelled, Punjab Mail arrived five hours late

Pratapgarh News: जनता एक्सप्रेस निरस्त, पांच घंटे देरी से आई पंजाबमेल

Thu, 07 Dec 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 07 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Janta Express cancelled, Punjab Mail arrived five hours late
जनता एक्सप्रेस निरस्त, पांच घंटे देरी से आई पंजाबमेल
विज्ञापन

प्रतापगढ़। मां बाराही देवी स्टेशन के पास रेल पुलिया मेगा ब्लॉक लगाया जा रहा है। इसके चलते पंजाबमेल पांच घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। कोहरा के चलते काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस मंगलवार रात्रि को दिल्ली से लौटकर नहीं आई। वहीं, बुधवार को जनता एक्सप्रेस भी निरस्त रही। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई।

प्रतापगढ़-जंघई के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। बुधवार को दोपहर दो बजे से पांच बजे तक मां बाराही देवी स्टेशन के पास पुलिया निर्माण के लिए मेगा ब्लॉक लगाने का कार्य चल रहा है। इसके चलते एक घंटे की देरी से लखनऊ-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस आई। वाराणसी से दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने समय से एक घंटे लेट रही। जबकि दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस कोहरे के कारण निरस्त रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed