Assembly Election 2022 : पहली बार विधानसभा चुनाव में दम दिखाएगी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, कुंडा से राजाभैया, बाबागंज से विनोद प्रत्याशी घोषित
वर्ष 1993 से लगातार रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कुंडा विधानसभा सीट से जीत दर्ज करते चले आ रहे हैं। बाबागंज विधानसभा सीट पर भी उनका दखल है। उनके समर्थन से तीन बार से विनोद सरोज विधायक निर्वाचित हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शुमार कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के चुनाव चिह्न पर मैदान में होंगे। इस चुनाव में कुंडा और बाबागंज से आगे बढ़ने की पार्टी की ललक साफ दिख रही है। अब तक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की ओर से प्रदेश में 16 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा चुकी है।
वर्ष 1993 से लगातार रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कुंडा विधानसभा सीट से जीत दर्ज करते चले आ रहे हैं। बाबागंज विधानसभा सीट पर भी उनका दखल है। उनके समर्थन से तीन बार से विनोद सरोज विधायक निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले विधायक विनोद के पिता रामनाथ सरोज भी दो बार विधायक निर्वाचित हो चुके थे। विधानसभा चुनाव में राजाभैया को कभी भाजपा तो कभी सपा का समर्थन मिलता रहा।
कुंडा से राजाभैया, बाबागंज से विनोद सरोज बने प्रत्याशी
वर्ष 2018 में राजाभैया ने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया। लोकसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं हो सका। लोकसभा के चुनाव में पार्टी ने कौशांबी से पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार व प्रतापगढ़ से पूर्व सांसद और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी को मैदान में उतारा। हालांकि कामयाबी नहीं मिली। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही जनसत्ता दल की ओर से जिले की कुंडा सीट से राजाभैया तो बाबागंज सीट से विनोद सरोज को प्रत्याशी बनाया जा चुका है।
प्रतपगढ़ से बाहर जनाधार तैयार करने की चुनौती
अब राजाभैया की पार्टी की प्रतापगढ़ से बाहर भी अपने पांव पसारने के लिए जोर-शोर से प्रयास कर रही है। इसके लिए पार्टी ने पहले चरण में 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। प्रयागराज के सोरांव, फाफामऊ, उरई, गौरा, कैसरगंज, माधौगढ़, बिल्सी, राबर्ट्सगंज, जलेसरगंज से उम्मीदवारों की घोषण की गई है। शनिवार को राजाभैया ने गौरीगंज से चौधरी नफीस अहमद,, लखनऊ कैंट से दुर्गेश सिंह दीपू, शाहाबाद से परिणिता सिंह, इटावा से मुकेश सिंह सेंगर व छर्रा से अखलाक अहमद को प्रत्याशी घोषित किया।