{"_id":"5bf05835bdec2269407f0678","slug":"jamin-vivad-mein-marpit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज/बीरापुर। जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दो लोगों की हालत बेहद नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुरनरथुरा गांव निवासी रमाशंकर तिवारी व भुल्लुर तिवारी के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। विवादित जमीन की मेड़ भुल्लुर तिवारी ने जोतकर अपने खेत में मिला लिया। शनिवार सुबह रमाशंकर तिवारी खेत की तरफ गए और मेड़ गायब देखकर उलझ गए। भुल्लुर से इसके बारे में जानकारी ली तो वह विवाद करने लगा। बात बढ़ी तो दोनों के बीच लाठी-डंडे के साथ धारदार हथियार से मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से जमकर ईंट पत्थर भी बरसाए गए। मारपीट में रमाशंकर तिवारी (65), उसकी पत्नी नीतू तिवारी (60), बहू अंशू तिवारी (30), नाती विपिन तिवारी (15), पिंकी (30), पूनम (28) घायल हो गए। सूचना पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएससी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने रमाशंकर तिवारी व नीतू तिवारी की हालत गंभीर देख कर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।