फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   jamatis created the problem to belha

जमातियों ने बेल्हा को संकट में डाला, पांच गांवों के लोगों से मिले थे तीनों कोरोना पीड़ित

Sat, 04 Apr 2020 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
jamatis created the problem to belha
jamatis created the problem to belha - फोटो : PRATAPGARH
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आए कोरोना पीड़ित तब्लीगी जमात के तीन लोगों ने जिले को संकट में डाल दिया है। दिल्ली से लौटने के बाद तीनों शहर के जेलरोड स्थित जामा मस्जिद में रुके। बाद में रानीगंज इलाके के नरसिंहगढ़ गांव स्थित मस्जिद में चले गए। इस दौरान उन्होंने नरसिंहगढ़ समेत आसपास के पांच गांवों के लोगों से मुलाकात की थी। शनिवार को इसकी जानकारी होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम ने नरसिंहगढ़ पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने नरसिंहगढ़ के साथ ही तौकलपुर, खमपुर दूबेपट्टी, भिखनापुर और देल्हूपुर को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के साथ ही एक-एक व्यक्ति की जांच करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जेलरोड स्थित जामा मस्जिद से निकले संक्रमित सदस्यों का यात्रा इतिहास भी खंगाला जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी की जांच कराएगी। निगरानी के लिए देल्हूपुर से नरसिंहगढ़ तक 24 घंटे मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से चले तब्लीगी जमात से जुड़े 11 लोग पद्मावत एक्सप्रेस से 18 मार्च को प्रतापगढ़ पहुंचे थे। यहां से सभी जेलरोड जामा मस्जिए गए। वहां रुकने के बाद दूसरे दिन देल्हूपुर रवाना हो गए। बाद में सभी रानीगंज इलाके में स्थित नरसिंहगढ़ मस्जिद में चले गए। यहां चार जमाती पहले से रुके थे। 18 मार्च को दिल्ली से आने वाले 11 लोगों में से तीन कोरोना पीड़ित मिले हैं। पूछताछ और यात्रा इतिहास खंगालने के बाद पता चला है कि मस्जिद में रुकने के दौरान तीनों कोरोना पीड़ितों ने नरसिंहगढ़ के साथ ही तौकलपुर, खमपुर दूबेपट्टी, भिखनापुर और देल्हूपुर के लोगों से मुलाकात की थी। शनिवार को इसकी जानकारी होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार एसपी अभिषेक सिंह समेत अन्य अफसरों के साथ शनिवार सुबह जेलरोड स्थित मस्जिद का निरीक्षण करने के बाद नरसिंहगढ़ पहुंच गए। उन्होंने जामा मस्जिद, देल्हूपुर से लेकर नरसिंहगढ़ तक नजर रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी। पांचों गांवों को सैनिटाइज करने के साथ ही एक-एक व्यक्ति की जांच करने का निर्देश दिया। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव के साथ उन्होंने देल्हूपुर का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी गांवों के साथ जिन इलाकों में संक्रमण की आशंका है वहां हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। दवाओं का छिड़काव करने के साथ ही साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों के कोरोना पीड़ित मिलने के बाद नरसिंहगढ़ समेत आसपास के गांवों के लोग सहमे हुए हैं। तीन लोगों के कोरोना पीड़ित होने की रिपोर्ट आने के बाद ग्रामीण घरों में दुबके हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम एक-एक व्यक्ति की जांच करने में जुटी है।
शहर के जेल रोड से लेकर देल्हूपुर व नरसिंहगढ़ स्थित मस्जिदों को शनिवार को सैनिटराइज किया गया। सुबह सफाईकर्मियों ने टैंकर से दवाओं का छिड़काव किया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों की खोजबीन करते रहे। शनिवार को पूरी तरह गांव में सन्नाटा पसरा रहा। प्रतिदिन सुबह खुलने वाली दुकानें भी नहीं खुलीं।

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वास्थ्य कर्मचारियों व पुलिस के ऊपर हुए हमले को देखते हुए अफसरों ने धर्मगुरुओं से सहयोग मांगा है। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए पुलिस लाइन में धर्मगुरुओं के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बैठक की। डीएम डा. रुपेश कुमार ने कहा कि अफवाहों की रोकथाम के लिए सभी मदद करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर किसी प्रकार की अफवाह न फैलने दें। अगर कोई व्यक्ति जमात या परदेस से लौटा है तो उसकी सूचना समय दें। कोरोना मानवता का दुश्मन है। इसका अभी तक कोई इलाज नहीं ढूंढा जा सका है। सामाजिक दूरी बनाकर ही इससे बचाव किया जा सकता है।

jamatis created the problem to belha

jamatis created the problem to belha- फोटो : PRATAPGARH

jamatis created the problem to belha

jamatis created the problem to belha- फोटो : PRATAPGARH

jamatis created the problem to belha

jamatis created the problem to belha- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed