{"_id":"69fcd2572e6ef73153030546","slug":"jam-at-jail-road-crossing-train-services-disrupted-for-half-an-hour-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-167284-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जेल रोड क्रॉसिंग पर लगा जाम, आधे घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जेल रोड क्रॉसिंग पर लगा जाम, आधे घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित
विज्ञापन
जेल रोड रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम। सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल रोड क्राॅसिंग पर लग रहा जाम अब ट्रेनों के संचालन पर भारी पड़ने लगा है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर जाम के कारण गेटमैन फाटक तक नहीं बंद कर सका। इस कारण देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस को चिलबिला और पंजाबमेल को मां बेल्हा देवी जंक्शन पर रोकना पड़ा। आधे घंटे बाद जाम खुलने पर ट्रेनों का संचालन बहाल हुआ।
जेल रोड क्राॅसिंग पर आए दिन जाम लगता है। बृहस्पतिवार को चिलबिला जंक्शन पर दोपहर 12.12 बजे पहुंची जनता एक्सप्रेस गेट बंद नहीं होने तक खड़ी रही। आधे घंटे के बाद जब गेट बंद हुआ तो चिलबिला से चलकर दोपहर 12.51 बजे ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर पहुंची।
पंजाबमेल मां बेल्हा देवी जंक्शन पर आधे घंटे तक खड़ी रही। इससे रेल यात्रियों को परेशान होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि जाम के चलते जनता एक्सप्रेस चिलबिला जंक्शन और पंजाबमेल मां बेल्हा देवी जंक्शन पर काफी देर तक खड़ी रही।