फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ITI students will get sports training along with studies

Pratapgarh News: पढ़ाई के साथ आईटीआई के विद्यार्थियों को मिलेगा खेल प्रशिक्षण

Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
ITI students will get sports training along with studies
अलग से नहीं देना होगा कोई शुल्क
विज्ञापन

प्रतापगढ़। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आईटीआई के विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर में ही खेल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थियों को कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो और तीरंदाजी के साथ क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां प्रशिक्षित विद्यार्थियों को जिला और प्रदेश स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।

खेल में रुचि रखने वाले आईटीआई के विद्यार्थियों को अब कॉलेज से छूटने के बाद स्टेडियम नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि यहीं दो घंटे अतिरिक्त समय देना होगा। सरकार की ओर से संचालित फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आईटीआई में छात्रों को विभिन्न खेलों में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, तीरंदाजी, क्रिकेट टेनिस में प्रशिक्षण मिलेगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य बीवी सिंह जो सिविल सर्विसेज से नेशनल कुश्ती खिलाड़ी हैं, ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थियों को अलग से किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। पढ़ाई के साथ ही वह दो घंटे का समय निकालकर कॉलेज के खेल प्रभारी से मनपसंद खेल में प्रशिक्षण ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed