फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ITI student shot himself in suspected condition

संदिग्ध दशा में आईटीआई के छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 19 Jul 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
ITI student shot himself in suspected condition
लालगंज के ढकवा पूरे वीरबल में गोली लगने से मृत छात्र फराज खां। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
संदिग्ध दशा में आईटीआई के छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया
विज्ञापन

सुबह परिजनाें को हुई जानकारी, शव के पास मिला तमंचा
अमर उजाला ब्यूरो
लीलापुर। संदिग्ध परिस्थितियों में आईटीआई के छात्र ने अवैध असलहे से खुद को गोली से उड़ा लिया। सुबह चारपाई पर उसका शव देख परिजनाें में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने छात्र के आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है।
लालगंज कोतवाली के ढकवा पूरे बीरबल निवासी फराज खान पुत्र शकील अहमद सलेम भदारी के समीप स्थित पुनीत आईटीआई संस्थान का छात्र था। बुधवार की रात परिजन छत पर सोने के लिए चले गए। फराज कमरा अंदर से बंद कर अकेले सो रहा था। देर रात उसने अवैध असलहे से अपने सीने में गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह काफी देर तक उसके बाहर न आने पर घरवाले दरवाजा खटखटाने लगे। अंदर से कोई आहट नहीं आने पर दरवाजा तोड़ा तो उनके होश उड़ गए। फराज का शव चारपाई पर पड़ा था और नीचे चाराें ओर खून फैला था। यह देख परिजनाें में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव के पास से एक अवैध असलहा व खोखा बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिजन कुछ समझ नहीं पा रहे। मृतक के बाबा हफीजउद्दीन खान ने पौत्र के किसी परिस्थिति वश आत्महत्या करने की तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आत्महत्या के कारणाें का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

काल डिटेल व असलहे की जांच करेगी पुलिस
छात्र की आत्महत्या को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घरवालाें से पूछताछ की गई, लेकिन वह घटना के बारे में कुछ नहीं बता सके। घटना की वजह जानने के लिए पुलिस दो बिंदुओं पर जांच करने की बात कह रही है। मृतक छात्र के मोबाइल की काल डिटेल से पुलिस उसकी मौत की वजह जानने का प्रयास करेगी। उसके पास अवैध असलहा कब और कैस पहुंचा, इसके बारे में भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed