फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   It takes anywhere parcel loading driver

पार्सल कहीं भी लादने लगते हैं वाहन चालक

Sat, 29 Nov 2014 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 29 Nov 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
It takes anywhere parcel loading driver
 रेल विभाग के अफसर ही नियम की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। ट्रेन से आने वाले पार्सल को स्टेशन के हर छोर पर वाहनों में बेरोकटोक लादा जाता है। इनकी निगरानी करने वाला कोई नहीं होता। जबकि स्टेशन के पोर्टिको के बाहर लोडर पर पार्सल लादने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


स्टेशन पर पार्सल घर केवल सामान को बुक कराने और कागजी कोरम पूरा करने के लिए है। इसके अलावा पार्सल ले जाने का काम जंक्शन के किसी भी छोर पर होना कोई बड़ी बात नही है। शनिवार की दोपहर पोर्टिको के बाहर लोग लोडर पर पार्सल लादने लगे। इसमें करीब एक घंटे का समय लग गया। इससे पोर्टिको से होकर प्लेटफार्म की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जबकि रेल पुलिस पोर्टिको के इर्द गिर्द मंडराने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर देती है। इस बाबत आरपीएफ इंस्पेक्टर एके धीमान ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के चलते पार्सल की लिखापढ़ी प्लटेफार्म पर ही की जाती है। हो सकता है पार्सल पोर्टिको के पास ट्रेन से उतारा गया हो। यात्रियों को दिक्कत होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा होगा तो  नियम के मुताबिक ऐसे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed