फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   It rained with the chilling cold, people lurking in the houses

हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ होती रही बरसात, घरों में दुबके लोग

Sun, 09 Jan 2022 07:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
It rained with the chilling cold, people lurking in the houses
पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार चौथे दिन रविवार को भी बना रहा। रविवार को पुरवा हवाओं संग बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। इससे जगह-जगह जलभराव व किचपिच की समस्या खड़ी हो गई। शीतलहर का असर तेज रहा। लोग ठिठुरते नजर आए। जगह-जगह अलाव धधकत रहे। शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार की रात से ही मौसम बदल गया। बृहस्पतिवार से रिमझिम बारिश का क्रम लगा हुआ है। शुक्रवार व शनिवार को बारिश तेज थी। शनिवार को देरशाम मौसम साफ हो गया था। लोगों को उम्मीद थी कि रविवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह लोगों की आंखें खुलीं तो आसमान साफ रहा, मगर 11 बजे के बाद बादलों ने डेरा जमा लिया। रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इससे ठंड में इजाफा हो गया।
विज्ञापन

बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच दिनभर बरसात होती रही। शहर के पंजाबी मार्केट, पल्टन बाजार, भंगवाचुंगी, सदर बाजार, घंटाघर, बाबागंज सहित प्रमुख बाजारों में चहल-पहल कम रही। शहर के विवेक नगर, दहिलामऊ, स्टेशन रोड, जेलरोड, आजाद नगर, चंपा सुर्ती रोड सहित अन्य मोहल्लों व बाजारों मेें जलभराव व कीचड़ की वजह से आवागमन में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ठंड के चलते बाजारों में जगह-जगह अलाव जलते रहे। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी कम रही। शाम छह बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना बताया कि अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

तीन मिमी हुई बारिश
रविवार को बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार कुल तीन मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अभी बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed