Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   It is not easy to remove rocks and debris: Sher Bahadur

चट्टानों और मलबों को हटाना आसान नहीं : शेर बहादुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
It is not easy to remove rocks and debris: Sher Bahadur
शादी के बाद हनीमून पर सिक्किम गए नवदंपती का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। बेटे कौशलेंद्र और बहू अंकिता की तलाश में सिक्किम गए शेर बहादुर रिश्तेदारों संग मंगलवार की शाम घर लौट आए। उनके घर पहुंचते ही मातमी सन्नाटा टूट पड़ा।
विज्ञापन

उदयपुर के राहाटीकर निवासी भाजपा नेता उम्मेद सिंह के भतीजे कौशलेंद्र और बहू अंकिता सिंह 24 मई को हनीमून मनाने सिक्किम गए। 29 मई को गंगटोक से लौटते समय मुंशीथांग के करीब 1000 फिट ऊंचाई से सैलानियों से भरा वाहन तीस्ता नदी में गिर गया था। आठ सैलानी गायब हो गए, जिसमे कौशलेंद्र व अंकिता भी शामिल रही।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर, अंकिता के भाई सौरभ सिंह, चाचा और अपने साले दीपक के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मौसम खराब होने के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आई। अब मौसम साफ होने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व सेना गायब सैलानियों की तलाश में जुटे। सोमवार को वाहन का पहिया और साइलेंसर, कपड़े मिले। जिसमे एक भी कपड़ा कौशलेंद्र का नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम घर लौटे शेर बहादुर की आंखों से लगातार आंसू निकल रहा है। रिश्तेदार व परिवार के लोग भी सुबकते नजर आए। रोते हुए शेर बहादुर ने तीस्ता नदी व घटनास्थल के भयावह नजारे को सभी से साझा किया।
कहा कि अब हजारों फिट खाई में बहने वाली तीस्ता नदी के चट्टान व मलबे को कैसे हटाकर खोजबीन किया जा सकता है। घटनास्थल से करीब आठ किमी दूर चुंगथांग तक टीमें खोजबीन कर रही है।

नदी का बहाव अब पहले जैसा हो गया लेकिन मलबों के बीच खोजबीन करना आसान नही है। अभी तक उनके बच्चों से जुड़ा कोई सामान नहीं मिला।
अफसरों के आश्वासन पर वे लौटे हैं। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राज्यपाल से मुलाकात हुई। जिसके बाद बचाव अभियान में तेजी आई। दो बार वहां के डीजीपी से भी मुलाकात हुई। जिसका परिणाम यह रहा कि लोकल अधिकारी हर दिन के बचाव कार्य का अपडेट दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed