फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   it is challanging to search the relatives of corona positive

चुनौती बना कोराना पीड़ित के साथ क्वारंटाइन केंद्र गए 11 लोगों को ढूंढना

Mon, 04 May 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
it is challanging to search the relatives of corona positive
कोरोना संक्रमित के साथ मॉडल साइंस कॉलेज में भेजे गए 11 लोगों को खोजना चुनौती बन गया है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से आठ लोगों का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। सात लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आने पर प्रशासन ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

अंतू थाना के गड़वारीपुर के आठ तो अंतीपुर के तीन लोग मुंबई से चलकर 23 अप्रैल को प्रतापगढ़ के शुकुलपुर गड़वारा पहुंचे। यहां प्रशासन ने सभी को क्वारंटाइन करवा दिया। बाद में सभी को एक टेंपो से मार्डन साइंस इंटर कालेज ले जाया गया। इनमें आठ लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जांच में सात की रिपोर्ट शनिवार सुबह निगेटिव आ गई। गड़वारा के एक युवक की रिपोर्ट आने में देर हो रही थी। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव थी उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया। देर रात नासिक से आए युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। जानकारी होते ही सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव मॉर्डन साइंस कालेज पहुंचे। यहां पता चला कि नासिक से आया युवक अकेले कमरे में है। बाकी लोग घर जा चुके हैं। सीएमओ ने तत्काल डाटा जुटाकर घर जा चुके लोगों को होम क्वारंटाइन कराने का आदेश दिया। इनके घर पर एक नोटिस चस्पा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नासिक से लौटा कोरोना पीड़ित गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में रुका था। यहां से उसे मार्डन साइंस कालेज भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक के बगल वाले कमरे में क्वारंटीन एक बुुजुर्ग ने उसके साथ चार घंटे बिताए थे। इसका राज तब खुला जब कोरोना के मरीज से मिलने के लिए सीएमओ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed