फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Isro scientist Ravi said: Preparations are being made to send Gaganyaan to space, launch will happen next year

इसरो वैज्ञानिक रवि बोले : अंतरिक्ष में गगनयान भेजने की तैयारी कर रहा इसरो, अगले साल होगा प्रक्षेपण

Fri, 29 Sep 2023 05:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Sep 2023 05:21 PM IST
सार

शुक्रवार को हुई बातचीत में इसरो के वैज्ञानिक रवि केसरवानी ने अनुभव साझा करते हुए बताया बृहस्पतिवार को प्रयागराज में कदम रखने के बाद से घर पहुंचने तक जगह-जगह स्वागत हुआ और घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
Isro scientist Ravi said: Preparations are being made to send Gaganyaan to space, launch will happen next year
कुंडा में इसरो वैज्ञानिक रवि केसरवानी का किया गया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इसरो के वैज्ञानिक और कुंडा नगर पंचायत के अत्तानगर निवासी रवि केसरवानी ने खुलासा किया है कि इसरो अगले साल गगनयान को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है। रोबोट के माध्यम से टेस्टिंग प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इसरो के वैज्ञानिक देश के लोगों को महामारी से बचाने के लिए नई खोज करने में जुटा हुआ है। आने वाले दिनों में हवाओं के संक्रमण से होने वाले रोगों से मुक्ति मिल जाएगी। कुंडा स्थित अपने पैतृक घर में इन दिनों रवि केसरवानी अपनी पत्नी नीतिका के साथ आए हुए हैं।

विज्ञापन

 

शुक्रवार को हुई बातचीत में इसरो के वैज्ञानिक रवि केसरवानी ने अनुभव साझा करते हुए बताया बृहस्पतिवार को प्रयागराज में कदम रखने के बाद से घर पहुंचने तक जगह-जगह स्वागत हुआ और घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके पहले जब मैं आता था, तो कोई जानता था, मम्मी , पापा से मिलने के बाद वापस चला जाता था, मगर इस बार हमें एक पल भी खाली बैठने का मौका नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चंद्रयान -3 के बाद से इसरो के वैज्ञानिक काफी उत्साहित है। अब वीनस मिशन और गगनयान की तैयारी जोरों से चल रही है। अंतरिक्ष में वर्ष 2024 में इसका प्रक्षेपण किया जाएगा। हेलीकाप्टर के माध्यम से रोबोट को भेजकर अंतरिक्ष के स्थितियों की जानकारी ली जा रही है। इसरो के वैज्ञानिक वायु संक्रमित बीमारियों पर काबू पाने के लिए अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस इंटरवेशन स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं। मगर इसमें अभी कुछ वक्त लग सकता है। शनिवार को शहर के हादीहाल में नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह ने उनके सम्मान में कार्यक्रम रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed