फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   train shows green signal, while reparing of track is going on

स्टेशन मास्टर की लापरवाही, ट्रैक मरम्मत के समय रवाना कर दी ट्रेन

Fri, 04 Aug 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 04 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
train shows green signal, while reparing of track is going on
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
 गुरुवार को प्रतापगढ़ के स्टेशन मास्टर ने ट्रैक की मरम्मत के दौरान ही हरिद्वार एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ से इलाहाबाद के लिए सिग्नल दे दिया। इस पर ड्राइवर ट्रेन लेकर आगे बढ़ गया। ट्रेन नया मालगोदाम रेलवे क्रासिंग पार कर आगे बढ़ी तो आगे ट्रैक पर स्लीपर बदला जा रहा था।  लाल झंडी देखकर चालक ने ट्रेन को रोक दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। आधे घंटे तक ट्रेन वहीं खड़ी रही। इससे एक ओर यात्री परेशान रहे तो दूसरी ओर रेलवे फाटक बंद होने से राहगीर परेशान हो गए।  
विज्ञापन


नया मालगोदाम के पास लकड़ी के जर्जर स्लीपर बदले जा रहे हैं। गुरुवार दोपहर 2.40  बजे के करीब दस घंटे की देरी से हरिद्वार से इलाहाबाद जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची। पांच मिनट के ठहराव के बाद स्टेशन मास्टर ने बगैर ट्रैक क्लीयर हुए ही ट्रेन के संचालन के लिए सिग्नल दे दिया। जबकि रेल कर्मचारी लकड़ी के जर्जर स्लीपर हटाकर पत्थर के स्लीपर लगा रहे थे। सामने से ट्रेन आते देख रेलकर्मी लालझंडी लेकर ट्रैक पर खड़े हो गए। इस पर चालक ने समय रहते ट्रेन को रोक दिया। करीब सवा तीन बजे ट्रेन इलाहाबाद के लिए रवाना की गई। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र का कहना है कि ट्रैक निर्माण में लगे कर्मचारियों ने फोन पर बताया था कि गाड़ी को काशन पर रवाना किया जाए। इसलिए ट्रेन को सिगभनल दे दिया गया था। ट्रैक क्लीयर न होने के कारण रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed