{"_id":"6598723dce540f7dee077fc3","slug":"investigation-was-to-be-done-against-naib-tehsildar-he-became-the-investigating-officer-there-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-10322-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नायब तहसीलदार के खिलाफ होनी थी जांच, वहीं बने जांच अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नायब तहसीलदार के खिलाफ होनी थी जांच, वहीं बने जांच अधिकारी
Sat, 06 Jan 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 06 Jan 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
शासन की ओर से शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किए जाने का दावा किया जाता है। वहीं सदर तहसील में उसी अधिकारी से जांच करा ली गई। जिसके खिलाफ शिकायत की गई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।
शहर के सदर बाजार निवासी अजय प्रजापति ने मुकदमों के निस्तारण में भ्रष्टाचार करने का आरोप नायब तहसीलदार और उनके कथित पेशकार पप्पू पर लगाया था। मामले की शिकायत 23 नवंबर 2023 को मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से की।
डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेने के बाद एसडीएम सदर को जांच कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। आरोप है कि नायब तहसीलदार के खिलाफ जांच होनी थी। एसडीएम सदर ने नायब तहसीलदार को ही जांच अधिकारी नामित कर दिया। नायब तहसीलदार जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को दे दी।