{"_id":"5bd61492bdec226983027177","slug":"inverters-washing-machine-shakes-on-deepawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावाली पर इनवर्टर वाशिंग मशीन की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावाली पर इनवर्टर वाशिंग मशीन की धूम
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर इस बार बाजार में खास तकनीक से लैस स्मार्ट इनवर्टर मोटर वाशिंग मशीन आई हैं। यह मशीन कम बिजली खपत में जहां कपड़ा धुलाई करेगी तो वहीं हाईड्रोलिक डोर हादसा रोकेगा। धुलाई होने पर बजर बजेगा और मशीन खुद-ब-खुद बंद हो जाएगी। दुकानदारों की मानें तो इसकी डिमांड खूब है। दीपावली को लेकर बाजार चहक उठा है। इलेक्ट्रिानिक बाजार भी इससे अछूता नहीं है। बाजारों में नए तकनीक के इलेक्ट्रानिक उपकरणों ने पुरानी तकनीक को पीछे छोड़ दिया है। दीपावली पर टीवी, फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन सहित घरेलू प्रयोग के सभी इलेक्ट्रिानिक उपकरण नए वर्जन में आ गए हैं।
पिछले साल पर्व पर सेमी आटोमैटिक वाशिंग मशीन आई थी। जिसमें काफी कुछ नया था। मगर उसमें हाइड्रोलिक डोर की सुविधा नहीं थी, इससे बच्चों को खतरा रहता है। साथ ही खोलने पर आवाज भी होती थी। बिजली की खपत भी खूब होती थी। इससे बिजली का बिल भी अधिक आता था। बिजली का बिल बचाने के चक्कर में गृहणियां ख्ुाद ही कपडे़ की धुलाई करती थीं। इस बार दीपावाली पर हाईटेक तकनीक से निर्मित स्मार्ट इनवर्टर मोटर वाशिंग मशीन आई है। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, स्टेशन रोड, बलीपुर, भंगवाचुंगी में इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकानों पर हाईटेक वाशिंग मशीन की खरीदारी को ग्राहक उमड़ रहे हैं। बलीपुर स्थित जानकी एजेंसी के संचालक नवीन सिंह ने बताया कि कि एलजी कंपनी में स्मार्ट इनवर्टर मोटर वाशिंग मशीन में बिजली की कम खपत, होइड्रोलिक डोर, बजर की सुविधा दी गई है। यह ग्राहकों को खूब पंसद आ रही है।
स्मार्ट इनवर्टर मोटर वाशिंग मशीन में कपड़ा धुलाई बहुत ही आसान है। पुरानी तकनीक से बिल्कुल इतर है। पुरानी तकनीक की मशीनों में धुलाई के दौरान मशीन के पास बैठना पड़ता था, मगर इसमें ऐसा नहीं है। धुलाई के दौरान अन्य काम भी किए जा सकते हैं। धुलाई पूर्ण होते ही मशीन में बजर बजेगा, जो ये बताएगा कि कपड़ा धुल चुका है, आप पहुंचते है तो ठीक है, वरना मशीन खुद-ब-खुद बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
जानकी एजेंसी के संचालक नवीन सिंह ने बताया कि 16 से 26 हजार तक की वाशिंग मशीन बाजार में है। ग्राहकों को निर्धारित रेट पर छूट भी दी जा रही है। 16 हजार की वाशिंग मशीन 14500 जबकि 17990 की निर्धारित मूल्य वाली वाशिंग मशीन 15550 में मिलेगी। जबकि 22 हजार में 18900 व 26 हजार वाली वाशिंग मशीन 24 रुपये में मिलेगी। दुकानदार दीपावली पर्व पर उपरकणों की खरीदारी पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए गिफ्ट दे रहे हैं। इसी तरह वाशिंग मशीन पर ग्राहकों को गिफ्ट निर्धारित किया गया है।