{"_id":"5a89b8d94f1c1b4f588b94c3","slug":"inspiring-testers-are-annoyed-with-power-roster","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल विद्युत रोस्टर से परेशान हैं परीक्षार्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल विद्युत रोस्टर से परेशान हैं परीक्षार्थी
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को बदहाल विद्युत रोस्टर ने परेशान कर दिया है। लालटेन व ढिबरी के सहारे विद्यार्थी पढ़ाई करने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर परीक्षार्थियों में खासी नाराजगी है।
गौरा उपकेंद्र से करीब डेढ़ दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखकर विभाग की ओर से परीक्षार्थियों को तैयारी करने के लिए रोस्टर में परिवर्तन किया गया था, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। क्षेत्र में रोस्टर को ताक पर रखकर आपूर्ति की जा रही है।
दिनभर जहां बिजली की आवाजाही लगी रहती है तो वहीं रात में गांवों में अंधेरा छाया रहता है। आपूर्ति के दौरान लो-वोल्टेज भी खूब दर्द देता है। इसे लेकर कई बार लोगों ने उपकेंद्र व अफसरों से शिकायत की, मगर इसके बाद भी रोस्टर में सुधार नहीं हो रहा है। ऐसे में परीक्षार्थी मजबूरन ढिबरी व लालटेन का सहारा ले रहे हैं।