फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Inspector Uday Tripathi sacked in collusion with liquor mafia

शराब माफिया से साठगांठ में दरोगा उदय त्रिपाठी बर्खास्त

Sat, 05 Feb 2022 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Inspector Uday Tripathi sacked in collusion with liquor mafia
police
पंचायत चुनाव से पहले कुंडा के हथिगवां थाना क्षेत्र में करोड़ों की अवैध शराब और केमिकल बरामद होने के मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे उप निरीक्षण उदय त्रिपाठी को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। शराब माफिया से साठगांठ और उन्हें संरक्षण देने के आरोपों की जांच के बाद एडीजी प्रयागराज ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मार्च 2021 में हथिगवां इलाके के मोहद्दीनगर में एडीजी के निर्देश पर छापा मारकर पुलिस ने लगभग पांच करोड़ की अवैध शराब, बोतल, नकली शराब बनाने के केमिकल और रैपर बरामद किए थे। अगले दिन पुलिस ने इसी इलाके में झाझा का पुरवा गांव स्थित एक गोदाम की जेसीब से खुदाई कराकर लगभग 19 ड्रम शराब तैयार करने का केमिकल बरामद किया था। इस केमिकल की कीमत 12 करोड़ रुपये बताई गई थी।
विज्ञापन

दोनों मामले में पुलिस ने शराब माफिया गुड्डू सिंह और सुधाकर सिंह सहित कुल 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में शासन ने तत्कालीन एएसपी पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी, सीओ कुंडा जीतेंद्र सिंह, कुंडा कोतवाल देवेंद्र सिंह, हथिगवां एसओ उदय त्रिपाठी, दरोगा अजय सिंह, दरोगा हंसराज दुबे सहित आधा दर्जन सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी प्रयागराज के पीआरओ रहे दरोगा उदय त्रिपाठी को 8 अगस्त 2019 को जिले के हथिगवां थाने की कमान मिली थी। लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन पुलिस ने कभी शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। तत्कालीन एसओ का जब गैर जनपद तबादल हुआ तो उसके अवकाश पर जाने के दूसरे दिन पुलिस की कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये की अवैध शराब केमिकल बरामद हुआ।

एडीजी प्रयागराज प्रेमप्रकाश ने मामले की जांच के बाद निलंबित उप निरीक्षक और हथिगवां थाने के तत्कालीन एसओ रहे उदय त्रिपाठी को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed