फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Inspector crushed to death by a dumper on the city bypass, SP gives shoulder after last salute

Pratapgarh : शहर के बाईपास पर डंपर से कुचल कर दरोगा की मौत, अंतिम सलामी बाद एसपी ने दिया कंधा

Sun, 26 Oct 2025 06:15 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Oct 2025 06:15 PM IST
सार

शहर के बाईपास पर रविवार सुबह बेकाबू डंपर ने बाइक सवार महिला थाने में तैनात दरोगा महानंद त्रिपाठी को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

विज्ञापन
Inspector crushed to death by a dumper on the city bypass, SP gives shoulder after last salute
दरोगा के परिजनों को सांत्वना देते एसपी दीपक भूकर। - फोटो : संवाद।

विस्तार

शहर के बाईपास पर रविवार सुबह बेकाबू डंपर ने बाइक सवार महिला थाने में तैनात दरोगा महानंद त्रिपाठी को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटे रहे। खबर मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे।

विज्ञापन

चित्रकूट के सरधुआ निवासी 56 वर्षीय महानंद त्रिपाठी महिला थाने में दरोगा के पद पर तैनात थे। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि रविवार को वह मुकदमे की विवेचना के सिलसिले में अमेठी- चिलबिला राजमार्ग से होते हुए बिहारगंज से सुखपालनगर बाईपास से गड़वारा की ओर जा रहे थे। सरायवीरभद्र के करीब सामने से आ रहे बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दिया। सड़क पर गिरने के बाद डंपर का पहिया उनके सिर को रौंदते हुए गुजर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे। शव को मॉर्चरी भेजने के बाद डंपर चालक की तलाश की जाने लगी। आसपास लगे सीसीटीवी के जरिए डंपर तक पुलिस पहुंच गई। नगर कोतवाल नीरज यादव ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है। करीब ढाई साल पहले हमीरपुर से जनपद में आए थे। पहले न्यायालय सुरक्षा में करीब डेढ़ साल तक रहे। एक साल पहले महिला थाने में तैनाती हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोते बिलखते रहे बेटे और बेटियां

हादसे में पिता की मौत की खबर मिलने पर बहन, दो बेटी, बेटा और दामाद रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां पुलिस अफसरों ने सभी को संभाला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में पार्थिव शरीर को एसपी दीपक भूकर समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने अंतिम सलामी देते हुए अर्थी को कंधा दिया। आरआई ने बड़े बेटे अमित को अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed