{"_id":"6678aeb1b5a48a73eb091a74","slug":"inspector-and-constable-who-were-checking-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-119354-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चेकिंग कर रहे दरोगा और सिपाही ने अधिवक्ता से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चेकिंग कर रहे दरोगा और सिपाही ने अधिवक्ता से की अभद्रता
Mon, 24 Jun 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:54 AM IST
सार
फतनपुर थाना क्षेत्र के गाजी का बाग के पास चेकिंग के दौरान रविवार को तहसील बार एसोसिएशन रानीगंज के महामंत्री अधिवक्ता सीबी सिंह से पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की। आरोप है कि बाइक भी तोड़ दी।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतनपुर थाना क्षेत्र के गाजी का बाग के पास चेकिंग के दौरान रविवार को तहसील बार एसोसिएशन रानीगंज के महामंत्री अधिवक्ता सीबी सिंह से पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की। आरोप है कि बाइक भी तोड़ दी। जिसे लेकर तहसील बार एसोसिएशन रानीगंज की ओर से रविवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। एसोसिएशन के महामंत्री एडवोकेट सीबी सिंह ने एसडीएम व सीओ को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीओ रानीगंज को दिए शिकायती पत्र में अधिवक्ता सीबी सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे वह फतनपुर थाना क्षेत्र के गाजी की बाग के पास स्थित पेट्रोल टंकी पर मोटर साइकिल से तेल लेने जा रहे थे। जब वह गाजी की बाग स्थित चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचे तो वहां मौजूद दरोगा मुसाफिर राम और मुख्य आरक्षी फोटो खींचने लगे। उन्होंने पुलिसकर्मी को फोटो खींचने से मना किया। इसपर सब इंस्पेक्टर मुसाफिर राम व पुलिसकर्मी कुशल ने अभद्रता करते हुए कॉलर पकड़ लिया और बाइक तोड़ दी। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर पुलिसकर्मियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई और निलंबन नहीं किया जाता तो वे आंदाेलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन