फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Innocent dies due to BCG vaccine, uproar

बीसीजी का टीका लगाने से मासूम की मौत, काटा हंगामा

Thu, 09 Dec 2021 11:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Innocent dies due to BCG vaccine, uproar
injection
गौरा सीएचसी में बीसीजी का टीका लगाने से डेढ़ माह के मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी में जमकर हंगामा काटा। खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया। फतनपुर थाना के पूरे खडगराय निवासी पूजा पत्नी मोनू का डेढ़ माह पहले बेटा पैदा हुआ था। पूजा बुधवार को अपने पति के साथ बेटे को बीसीजी का पहला टीका लगवाने के लिए गौरा सीएचसी गई थी।
विज्ञापन

यहां एएनएम ने टीका लगाने के बाद घर जाने को कहा। पूजा बच्चे को लेकर घर चली गई। देर रात नवजात की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ओपी सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वालों को किसी तरह समझाबुझाकर शांत कराया। इस मामले में अधीक्षक ने कहा कि एक वायल में दस लोगों को वैक्सीनेशन किया जाता है। नौ बच्चे पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं। इनमें से महज एक बच्चे की मौत हुई है। बीसीजी टीका लगाए जाने से किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed