{"_id":"6302746d375ec21876200fcf","slug":"innocent-dengue-positive-found-in-patti-villagers-in-panic-pratapgarh-news-ald3397381197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टी में डेंगू पॉजिटिव मिला बालक, दहशत में ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टी में डेंगू पॉजिटिव मिला बालक, दहशत में ग
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। जागरूकता के अभाव और फागिंग न कराए जाने के कारण पट्टी इलाके का एक सात वर्षीय बालक डेंगू पॉजिटिव मिला है। एसआरएन में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की सांस फूलने लगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव मरीज के परिजनों समेत 25 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
पट्टी कोतवाली के राय कोढ़िया गांव निवासी रमाकांत का सात वर्षीय बेटा त्रिसा को सप्ताह भर से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पहले प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज कराया। मगर दवा खाने के बाद भी बुखार नहीं उतर रहा था। दिनों दिन उसका प्लेटलेट्स कम होता जा रहा था। परेशान परिजन त्रिसा को लेकर प्रयागराज के मोतीलाल मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां जांच के दौरान त्रिसा डेंगू पॉजिटिव पाया गया।
उसे भर्ती कर चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। प्रयागराज के सीएमओ ने डेंगू का केस मिलने की जानकारी प्रतापगढ़ के सीएमओ को दी। खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के होश उड़ गए। अधिकारियों के आदेश पर गांव पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर परिजनों संग आसपास के 25 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉक्टर एसके सिंह ने बताया कि इन दिनों पड़ोसी जनपद जौनपुर में तेजी से डेंगू पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। पट्टी भी जौनपुर जनपद से सटा हुआ है। रायकोढ़िया गांव के लोग खरीदारी से लेकर अन्य जरूरतों के लिए जौनपुर जाते हैं। वहीं से डेंगू फैलने की संभावना है।
डेंगू से बचाव के लिए लोगों को खुद सतर्क रहना होगा। घर के आसपास साफ-सफाई रखें। जलजमाव न होने दें। जलजमाव वाले स्थान पर जले मोबिल को डालें। घर में रखे कूलर के पानी को बदल दें। गमले के पानी को हर दो से तीन दिन में बदलते रहे। जीएम शुक्ला, सीएमओ