फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Innocent child dies due to drowning in soak pit, chaos among family members due to death of only son

प्रतापगढ़ : सोख्ता गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम

Sun, 11 Feb 2024 06:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 06:24 PM IST
सार

गारापुर निवासी निशांत पांडेय का डेढ़ वर्षीय बेटा कान्हा रविवार सुबह नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह हैंडपंप के पास बने खूले सोख्ता गड्ढे में गिर गया। कुछ देर बाद निशांत के पिता हरीशचंद्र पांडेय खेत में काम कर लौटे। हैंडपंप पर हाथ धुलने पहुंचे। सोख्ता गड्ढे में कान्हा को गिरा देख शोर मचाया।

विज्ञापन
Innocent child dies due to drowning in soak pit, chaos among family members due to death of only son
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतनपुर के गारापुर में रविवार को सोख्ता गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता रोते हुए बेसुध हो गए। हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा रहा। गारापुर निवासी निशांत पांडेय का डेढ़ वर्षीय बेटा कान्हा रविवार सुबह नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह हैंडपंप के पास बने खूले सोख्ता गड्ढे में गिर गया। कुछ देर बाद निशांत के पिता हरीशचंद्र पांडेय खेत में काम कर लौटे। हैंडपंप पर हाथ धुलने पहुंचे। सोख्ता गड्ढे में कान्हा को गिरा देख शोर मचाया। आननफानन उसे गड्ढे से बाहर निकाला। हालांकि, उसकी सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन

 

उसे लेकर निजी चिकित्सक के पास गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौट आए। इकलौते बेटे की मौत से निशांत व उसकी पत्नी के अलावा परिवार के लोग रोते-बिलखते रहे। शाम को मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। फतनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed