फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Innocent and youth killed in separate accidents in Sangipur, two injured

Pratapgarh News: सांगीपुर में अलग-अलग हादसों में मासूम व युवक की गई जान, दो घायल

Wed, 31 May 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 31 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Innocent and youth killed in separate accidents in Sangipur, two injured
सांगीपुर में अलग-अलग हादसों में मासूम व युवक की गई जान, दो घायल
विज्ञापन

- मुकदमा दर्ज कर वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगीपुर। अलग-अलग हुई घटनाओं में बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक व बुलेट की टक्कर में मासूम बालक की मौत हो गई। हादसे में बालिका समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। मृतकों के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सांगीपुर के हर्षपुर असांव निवासी मुहर अली के मुताबिक मंगलवार की शाम साइकिल से भांजे मो. सिवान (9) व रजिया बानो (12) के साथ साइकिल से रंगौली बाजार से सामान लेने जा रहा था। इस बीच तेज रफ्तार बुलट मोटर साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां सिवान की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के मामा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
उधर, देर रात हुई दूसरी घटना में सांगीपुर के पूरे रंजीत मुरैनी निवासी संतोष कुमार वर्मा (30) गांव के अपने साथी अभिषेक वर्मा (27) के साथ बाइक से मंगलवार की रात सांगीपुर बाजार से घर जा रहा था। लखहरा स्थित विकास खंड के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर दोनों घायलों को सांगीपुर सीएचसी लाया गया। यहां हालत गंभीर देख दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान संतोष की मौत हो गई। वहीं, अभिषेक को गंभीर हालत में प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में मृतक के पिता दुर्गा प्रसाद वर्मा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। सांगीपुर एसओ ने बताया कि दोनों घटनाओं में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुलट मोटर साइकिल बरामद की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

...........
जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
फोटो--
उदयपुर। मामूली विवाद में युवकों पर हुए जानलेवा हमले में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित की पत्नी में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदयपुर के भटपुरवा मुस्तफाबाद निवासी राजेश पटेल अपने रिश्तेदार रोहित के साथ सोमवार की रात बाइक से घर जा रहा था। आफताब के घर के पास वह लघुशंका करने रुक गया। आफताब ने घर के सामने लघुशंका करने से रोका तो दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद आफताब समेत तीन आरोपियों ने धारदार हथियार से हमलाकर राजेश व रोहित को घायल कर दिया। घटना को लेकर राजेश की पत्नी सरस्वती देवी ने आरोपी आफताब, इकरार व इखलाक के खिलाफ मंगलवार की रात हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया। उदयपुर एसओ निकेत भारद्वाज ने बुधवार की भोर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। संवाद
..............
सुरक्षा का दिलाया संकल्प
घुइसरनाथ धाम। स्थानीय बाजार में मंगलवार की शाम भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वाधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल, बाबा नरेंद्र ओझा व विकास मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में मीडियाकर्मी सबसे असुरक्षित माहौल में काम कर रहे है। इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए एकजुट रहना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी व संचालन तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की। संयोजक अखिलेश मिश्र ने आयोजन के ध्येय पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मनोज सिंह, राजेंद्र मिश्र, राजकुमार मिश्र, आनंद त्रिपाठी, संजीव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद

............

.........
दिल्ली में बेटी के साथ हुई घटना केंद्र सरकार की विफलता
लालगंज। रामपुर खास की विधायक व कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने देश की राजधानी दिल्ली में हाईस्कूल की छात्रा साक्षी के साथ हुई बर्बरता को केंद्र सरकार की विफलता करार दिया है। कहा कि देश की राजधानी में जिस तरह से बेटी की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई। उससे लोगों को केंद्र की दिल्ली पुलिस के ऊपर से भरोसा उठ गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर बेटियों की सुरक्षा में नाकाम रहने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed