{"_id":"5b3922814f1c1bb51e8b8d4e","slug":"injured-on-birthday-vidhayak-vinod-saroj","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर घायल हुए विधायक विनोद सरोज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर घायल हुए विधायक विनोद सरोज
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मदिन के दिन पंचायत करने गांव जा रहे विधायक विनोद सरोज बाइक से गिरकर घायल हो गए। उन्हें समर्थकों ने कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रैयापुर में बाबागंज विधायक विनोद सरोज का घर है। वह रविवार की सुबह करीब नौ बजे घर से गांव में पंचायत के लिए बाइक से जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक बालक को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक फिसल गई और वह गिर गए। इससे उनके पैर में चोट आई। साथ रहे समर्थक उन्हें कुंडा सीएचसी ले आए। हालांकि इलाज के बाद उन्हें चिकित्सकों ने घर भेज दिया। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें गंभीर चोट नहीं थी, आराम करने की सलाह दी गई है। विधायक का रविवार को जन्मदिन भी था। इसके चलते उन्हें जगह-जगह से बधाइयां आ रही थीं, लेकिन दुर्घटना के कारण लोग परेशानी में पड़ गए।