फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   initiative

राशिद की वतन वापसी के लिए शुरू हुई पहल

Sun, 25 Dec 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Sun, 25 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
initiative
problem
सउदी अरब के रियाद शहर में फंसे राशिद की वतन वापसी के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। शनिवार को राशिद की वतन वापसी को लेकर उसके परिजनों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उधर, एलांयस क्लब ने इस मामले में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर उसकी घर वापसी में सरकार के हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन



मानधाता थाना क्षेत्र के अमैयामऊ राशिद अली 20 जुलाई 2013 को मुंबई से मिले वीजा पर कमाने के लिए सउदी अरब के रियाद शहर गया था। राशिद की मानें तो जिस वीजे पर वह वाहन चलाने गया था, वहां डेढ़ साल तक काम किया, लेकिन वादे के मुताबिक तनख्वाह नहीं मिलती थी। जिसके बाद वह कफील की मर्जी से दूसरी जगह नौकरी करने चला गया। वहां भी काम करता रहा, सितंबर में घर जाने की बात कही तो कफील ने कहा कि नवंबर में चले जाना। जब राशिद के घर जाने का समय आया तो कफील मुकर गया। उसने उसका एकामा (एग्रीमेंट)जमा करा लिया। चार महीने तक सेलरी भी नहीं दी गई। इतना ही नहीं गाड़ी का जुर्माना होने पर उसकी तनख्वाह से दोगुने की कटौती की जाती रही। कफील ने हिन्दुस्तान के दूतावास में गलत सूचना दी थी कि वह चार महीने से गायब है। मौजूदा समय में राशिद के पास खाने के लिए भी रुपये नहीं बचे हैं। परिवार के लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर राशिद की घर वापसी के लिए कदम उठाने की मांग की। डीएम ने उनकी बात सुनने के बाद विदेश मंत्रालय से जानकारी कर मदद का भरोसा दिलाया। वहीं एलायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रोशनलाल ऊमरवैश्य ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed