फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Indiscriminate firing in drain dispute, advocate's son got shot

नाली के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, अधिवक्ता के बेटे को लगी गोली

Sun, 17 Oct 2021 11:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Indiscriminate firing in drain dispute, advocate's son got shot
firing
पूरे गोसाई में रविवार की सुबह नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान असलहे निकल आए। दोनों तरफ से 15 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। इस दौरान अधिवक्ता के बेटे को गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई निवासी शिवशंकर मिश्र कचहरी में अधिवक्ता हैं। पड़ोसी रमाकांत से उनका जमीन को लेकर विवाद है। जलनिकासी के लिए सड़क के किनारे नाली बनी है। रविवार की सुबह रमाकांत त्रिपाठी पक्ष के लोग जलनिकासी के लिए बनी नाली को रास्ते में ही खोलने लगे। शिवशंकर मिश्र का बेटा गोविंद मिश्रा (25) इसका विरोध करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि रमाकांत पक्ष के लोगों ने उसे पीट दिया। घटना के बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे के साथ लाइसेंसी असलहे निकल गए और फायरिंग होने लगी। इस दौरान गोविंद के पैर में गोली लग गई। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों ओर से करीब 15 राउंड फायरिंग हुई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह बीचबचाव कर झगड़ा समाप्त कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल गोविंद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोविंद के पेट व पैर में छर्रे लगे हैं। घटना में लाइसेंसी असलहों का प्रयोग किया गया है। असलहों के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed