फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Indiscriminate firing at the house of the chief electoral rivalry , stones

चुनावी रंजिश में प्रधान के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, पथराव

Sun, 01 Nov 2015 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 01 Nov 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
कुंडा। महेशगंज इलाके में शनिवार को चुनावी विवाद में प्रधान के घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस दौरान पथराव भी किया गया। इसमें दो लोगों को गोली लगी और दो लोग ईंट लगने से घायल हो गए। सूचना पर दो थानों की पुलिस फोर्स के साथ सीओ पहुंचे। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए। गोली से घायल होने वाले लोगों को इलाज के लिए इलाहाबाद भेजा गया है। जबकि ईंट से घायल लोगों को महेशगंज में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घटना में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के धमोहन गांव निवासी उमाकांत पांडेय उर्फमोहित गांव के प्रधान हैं। सुबह गांव का ही एक युवक उनके घर के सामने बीडीसी सदस्य प्रत्याशी पर कुछ टिप्पणी कर रहा था। इस पर प्रधान मोहित ने उसे घर के आगे से हटकर बात करने को कहा। इससे थोड़ी कहासुनी हो गई और वह चला गया। थोड़ी देर बाद वह चार पांच लोगों के साथ लौटा और उनके घर पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके साथ ही ईंट पत्थर भी फेंके गए। इससे प्रधान के बड़े भाई लक्ष्मीकांत पांडेय उर्फ राजू (37) को गोली लग गई। उन्हें उठाने के लिए उनके चाचा रामशिरोमणि पांडेय (55) दौड़े तो उन्हें भी गोली लग गई। पथराव में रामशिरोमणि का पुत्र अंकित (22) व राजेंद्र पांडेय उर्फ लल्लू (52)घायल हो गया। फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


 घर में चीखपुकार मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। उधर गांव के लोगों के ललकारने पर आरोपी भाग निकले। सूचना पर एसओ महेशगंज निशीकांत राय व बाघराय थानाध्यक्ष पुष्कर प्रताप सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ भी आ गए। मौके पर जांच में तीन खोखे मिले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां से चिकित्सकों ने लक्ष्मीकांत पांडेय व रामशिरोमणि पांडेय को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना में  गांव के आशीष पांडेय, अखिलेश पांडेय, अजीत पांडेय व सुग्गन शुक्ला निवासी तरदीपुर मानिकपुर के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, बलवा, मारपीट, धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कोटा और प्रधानी का भी है विवाद
कुंडा। दोनों गुटों के बीच में कोटे और प्रधानी का पुराना विवाद भी है। जब से उमाकांत पांडेय उर्फ मोहित को प्रधानी मिली है। आरोपी अखिलेश का कोटा निलम्बित हो गया है। इन दिनों बीडीसी चुनाव के दौरान प्रधान के परिवार की श्वेता पांडेय और कोटेदार की तरफ से नीता बीडीसी का चुनाव लड़ रही हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों में एक बार फिर से तनातनी शुरू हो गई है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed