फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Increased scope, now Jogapur to the whole of Keshavaraya city

सीमा विस्तार में शामिल होने वाले गांवों के क्षेत्रफल व आबादी पर एक नजर

Wed, 31 Jul 2019 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Increased scope, now Jogapur to the whole of Keshavaraya city
pratapgarh
बढ़ा दायरा, अब जोगापुर से पूरे केशवराय तक शहर
विज्ञापन

22 गांव आंशिक व संपूर्ण रूप से हुए नगर पालिका में शामिल, अधिसूचना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पच्चीस साल बाद शहर का दायरा बढ़ गया है। सीमा विस्तार की अधिसूचना शासन से जारी कर दी गई है। अब जोगापुर से पूरे केशवराय तक अब शहर हो जाएगा। सीमा विस्तार और आबादी बढ़ने से केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।

नगर पालिका परिषद में वर्ष 1988 में कुल 18 वार्ड थे। वर्ष 1994 में शासन ने 74 नगरीय संशोधन योजना के तहत शहर का दायरा बढ़ाया। तब 18 वार्ड से बढ़कर नगर पालिका में 25 वार्ड हो गए थे। प्रदेश की योगी सरकार ने नगर पालिका के सीमा विस्तार को लेकर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। बोर्ड की बैठक में फिर से प्रस्ताव पास कराकर शासन को भेजा गया। इसके बाद नगर पालिका और राजस्व विभाग की मशक्कत के बाद सीमा विस्तार का खाका तैयार हो सका। शहर के आसपास के 22 गांवों को आंशिक और पूर्ण रूप से नगर पालिका की सीमा में शामिल कर लिया गया। शासन ने नगर पालिका सीमा विस्तार के लिए जिला प्रशासन से आपत्तियों का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट मांगी। बुधवार को अधिसूचना से संबंधित अभिलेख जिला प्रशासन को मिल गए। आपत्तियों को निस्तारण करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। सीमा विस्तार के बाद शहर की आबादी 1.40 लाख हो गई है। अब शहरियों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। ईओ नगर पालिका मुदित सिंह ने बताया कि नगर पालिका के सीमा विस्तार पर शासन से मुहर लग चुकी है। जिन इलाकों को शामिल किया है उनका प्रकाशन कराने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सीमा विस्तार में शामिल होने वाले गांवों के क्षेत्रफल व आबादी पर एक नजर
कुल गाटा संख्या 13222
क्षेत्रफल हेक्टेयर में 3946.644
कृषि क्षेत्रफल हेक्टेअर में 607.679
आकृषिक क्षेत्रफल हेक्टेअर में 1974.037
आबादी वाला क्षेत्रफल 1602.852
गैर आबादी वाला क्षेत्रफल 1961.604
इन गांवों को किया गया है शामिल
बेल्हाघाट संपूर्ण
दहिलामऊ संपूर्ण
बलीपुर संपूर्ण
रंजीतपुर चिलबिला आंशिक
महुली संपूर्ण
पूरे ईश्वरनाथ संपूर्ण
सगरा संपूर्ण
रूपापुर संपूर्ण
सैयाबांध संपूर्ण
करौंदी संपूर्ण
जहरगौ संपूर्ण
जोगापुर संपूर्ण
देवकली संपूर्ण
करनपुर खास संपूर्ण
पूरे नरसिंहभान संपूर्ण
करमचंदा करनपुर संपूर्ण
सहोदरपुर संपूर्ण
कादीपुर आंशिक
जिरियामऊ संपूर्ण
पटखौली संपूर्ण
सोनावां आंशिक
पूरे केशवराय संपूर्ण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed