फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Including clinics, 172 nursing home operators did not renew

Pratapgarh News: क्लीनिक को मिलाकर 172 नर्सिंग होम संचालकों ने नहीं कराया नवीनीकरण

Thu, 04 May 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 04 May 2023 12:32 AM IST
सार

172 नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालक इस बार नवीनीकरण से चूक गए। 30 अप्रैल तक नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम मौका था। बिना पंजीकरण इन चिकित्सकीय संस्थानों का लाइसेंस निरस्त माना जाएगा।

विज्ञापन
Including clinics, 172 nursing home operators did not renew
Prayagraj News : डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

172 नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालक इस बार नवीनीकरण से चूक गए। 30 अप्रैल तक नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम मौका था। बिना पंजीकरण इन चिकित्सकीय संस्थानों का लाइसेंस निरस्त माना जाएगा। कार्रवाई के भय से क्लीनिक और नर्सिंग होम संचालक परेशान है।

विज्ञापन


जनपद में 439 नर्सिंग होम और क्लीनिक पंजीकृत है। एक से 30 अप्रैल के बीच में इनके संचालकों को लाइसेंस नवीनीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर औपचारिकताएं पूरी करनी थीं। निश्चित अवधि तक 267 संचालकों ने ही पंजीकरण कराया। 172 क्लीनिक और नर्सिंग होम संचालकों ने नवीनीकरण नहीं करा सके।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. एस हैदर ने बताया कि नवीनीकरण नहीं कराने वाले नर्सिंग होम संचालक हों या फिर क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक, अब उनका लाइसेंस निरस्त माना जाएगा। उन्हें लाइसेंस के लिए नए सिरे से औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। जांच में पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed