फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Incident in Pratapgarh: Furniture businessman shot dead, father stabbed in front of son

प्रतापगढ़ में वारदात : फर्नीचर कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बेटे के सामने ही पिता को किया छलनी

Thu, 21 Mar 2024 11:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 11:19 AM IST
सार

प्रतापगढ़ के पट्टी कस्बे में बृहस्पतिवार को बदमाशों ने सनसनीखेज घटना को अंजाम देते हुए फर्नीचर कारोबारी को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब वह बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। बेटे के सामने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बाजार की दुकानें बंद हो गई हैं. 

विज्ञापन
Incident in Pratapgarh: Furniture businessman shot dead, father stabbed in front of son
मोहम्मद नईम इदरीसी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पट्टी थाना क्षेत्र के पट्टी बाईपास रोड पर सुबह फर्नीचर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब व्यापारी अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। अज्ञात बदमाशों ने बाईपास रोड पर बेटे के सामने ही पिता को गोलियों से छलनी कर दिया।

विज्ञापन





विज्ञापन







दुस्साहसिक तरीके से घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह पर नाकेबंदी की, लेकिन उनका कुछ सुराग नहीं लगा। सीएचसी पर परिजन नागरिकों के साथ शव लेकर बैठ गए हैं। घटना से आक्रोशित व्यापार मंडल ने बंद का आह्वान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Incident in Pratapgarh: Furniture businessman shot dead, father stabbed in front of son
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

बाईपास रोड पर तड़तड़ाईं गोलियां

पट्टी कस्बे के चिकपट्टी रहने वाले मोहम्मद नईम इदरीसी (50) पुत्र मोहम्मद राजा की बृहस्पतिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को पट्टी बाईपास पर अंजाम दिया गया। नईम अपने बेटे मोहम्मद सैफ को स्कूल छोड़ने के लिए बाइक से भारत सिंह इंटर कॉलेज जा रहे थे। बाईपास के पास पहुंचते ही अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और बेटे के सामने ही मोहम्मद नईम को गोलियों से छलनी कर दिया। नईम की मौके पर ही मौत हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश भाग निकले। आससपास के लोग तत्काल नईम को पट्टी सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Incident in Pratapgarh: Furniture businessman shot dead, father stabbed in front of son
रोते बिलखते बेटे मोहम्मद सैफ को संभालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश

घटना के बाद बाजार में आक्रोश फैल गया और सभी दुकानें बंद हो गईं। व्यापारी सीएचसी पर डंटे हुए हैं और पुलिस को शव कब्जे में लेने से मना कर रहे हैं। पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा है। नईम को गोली सीने में मारी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed